{"_id":"5f638c3f8ebc3e6d754d9bce","slug":"dirt-and-disorganized-records-seen-in-sirsia-police-station-srawasti-news-lko5406289172","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसिया थाने में दिखी गंदगी और अव्यवस्थित अभिलेख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसिया थाने में दिखी गंदगी और अव्यवस्थित अभिलेख
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया थाने का एसपी ने गुरुवार की सुबह औचक निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर में सफाई व अभिलेखों के रखरखाव में कई खामियां नजर आईं। इसको लेकर एसपी ने नाराजगी जताते हुए उसे तत्काल ठीक करने का निर्देश दिया।
सिरसिया थाने का गुरुवार की सुबह एसपी अरविंद कुमार मौर्या ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मेस व बारकों के आसपास मानक के अनुरूप साफ सफाई मिली। वहीं थाने में अभिलेखों का रख रखाव भी उचित नहीं था। कई रजिस्टरों के इंडेक्स नहीं बने थे।
इस पर एसपी में नाराजगी जताते हुए उसे तत्काल ठीक करने का निर्देश दिया। इसी के साथ एसपी ने थाने में आने वाले पीड़ितों के बैठने के स्थान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि किसी भी पीड़ित को पहले बैठाया जाए उसके बाद उसकी वेदना पूछी जाए।
विज्ञापन
किसी भी पीड़ित के साथ पुलिस बर्बर व्यवहार न करे। ऐसा करने वाले पुलिस अधिकारियों को छोड़ा नहीं जाएगा। थाने में आने वाले पीड़ितों को त्वरित न्याय मिलना चाहिए। भूमि विवाद जैसे मामलों में पुलिस किसी भी रूप में पार्टी न बने।
भूमि विवाद का निपटारा राजस्व अधिकारियों के साथ मिल कर ही किया जाए। इस दौरान एसपी ने कहा कि इस तरह का निरीक्षण अब प्रत्येक दिन कहीं न कहीं होगा। इसलिए थाना व चौकी प्रभारी के साथ साथ क्षेत्रों में तैनात होने वाले पुलिस कर्मी निर्धारित समय पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
विवेचना में तेजी लाएं विवेचक
श्रावस्ती। इकौना थाने का अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे ने बुधवार शाम अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, आगंतुक कक्ष, हवालात, मालखाना, बैरक, शस्त्रागार, भोजनालय, थाना कार्यालय का जायजा लिया। उन्होंने शस्त्रों का रखरखाव व परिसर की साफ सफाई का निर्देश दिया।
थाने पर तैनात विवेचकों के साथ बैठक कर लंबित अहकमात की समीक्षा की। इस दौरान उन्हें 50 विवेचनाएं लंबित मिली। जिन्हें दस दिनों में निस्तारित करने का निर्देश दिया। साथ ही विवेचकों से विवेचनाओं व शिकायती पत्रों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निपटारा करने का निर्देश दिया। वांछित, वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।