{"_id":"6b01d7642636836dd80ff477","slug":"directive-issued-to-rectify-shortcomings-found-in-the-interlocking-work-shravasti-news-c-104-1-srv1004-124629-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: इंटरलाॅकिंग कार्य में मिली कमियों को दूर कराने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: इंटरलाॅकिंग कार्य में मिली कमियों को दूर कराने का निर्देश
Sat, 21 Nov 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 21 Nov 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा में इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक न मिलने पर डीएम मनोज कुमार राय ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिशासी अधिकारी और कार्यदायी संस्था को कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए।
नगर पालिका परिषद भिनगा की ओर से जिला न्यायालय के गेट नंबर पांच से तहसील भिनगा तक सड़क के दोनों तरफ इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जा रहा है। शुक्रवार को डीएम ने निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण में प्रयोग की जा रही सामग्री, इंटरलॉकिंग की गुणवत्ता और कार्य की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया।
गुणवत्ता संतोषजनक न मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य में सुधार करने के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और निर्धारित मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में धनराशि का सदुपयोग हो और सभी निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे कराए जाएं।
विज्ञापन
इस मौके पर अधिशासी अधिकारी डॉ. अनीता शुक्ला, एसडीएम आशीष भारद्वाज सहित अन्य मौजूद रहे।