{"_id":"5ff9e3c78ebc3e32ef0e97ae","slug":"development-of-villages-will-be-done-by-selection-of-qualified-persons-regional-president-srawasti-news-lko5590196179","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग्य व्यक्तियों के चयन से होगा गांवों का विकास : क्षेत्रीय अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग्य व्यक्तियों के चयन से होगा गांवों का विकास : क्षेत्रीय अध्यक्ष
विज्ञापन
पार्टी कार्यालय भिनगा में बैठक के दौरान मौजूद पदाधिकारी
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय भिनगा में शनिवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष व विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय महामंत्री मौजूद रहे।
बैठक में कार्यकर्ताओं से क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र ने कहा कि अभी तक भाजपा सिर्फ लोकसभा, विधानसभा, निकाय व अन्य चुनाव में अपनी सहभागिता व समर्थन देती थी। प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं, समाज हित व राष्ट्रहित के कार्यों से देश की जनता द्वारा अभूतपूर्व समर्थन मिला है। अब पार्टी ने पंचायत चुनाव में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए देश के सर्वांगीण विकास का निर्णय लिया है।
इसके लिए बहुत महत्वपूर्ण है कि देश की 70 फीसदी ग्रामीण आबादी का ग्राम स्तर, क्षेत्र पंचायत स्तर व जिला पंचायत स्तर पर स्वच्छ छवि व विकास को प्राथमिकता देने वाले योग्य व्यक्तियों को आगे लाया जाए। क्योंकि ग्राम पंचायत स्तर से ग्रामीणों के हितों के लिए बहुत से महत्वपूर्ण फैसले लिए जाते हैं। जिसका प्रभाव सीधे उनके जीवन पर पड़ता है। भाजपा चाहती है कि ग्राम, क्षेत्र व जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं द्वारा ऐसे व्यक्तियों को आगे लाया जाए जिसके माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन हो सके। क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंबक तिवारी ने कहा कि पंचायत चुनाव देश के विकास को गति देने में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करता है। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष व संचालन पंचायत चुनाव के जिला संयोजक शंकर दयाल पांडे ने किया। बैठक में रणबीर सिंह, दिवाकर शुक्ला, संजू तिवारी सहित सभी मंडल अध्यक्ष व जिला पंचायत संयोजक मौजूद रहे।