{"_id":"61363b918ebc3eb25e1a893a","slug":"departmental-officers-should-develop-the-district-by-working-with-team-spirit-srawasti-news-lko594332686","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम भावना से कार्य कर जिले का विकास करें विभागीय अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम भावना से कार्य कर जिले का विकास करें विभागीय अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। प्रदेश के प्रमुख सचिव नियोजन व जिले के नोडल अधिकारी शनिवार को भिनगा पहुंचे। जिन्होंने रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों, बाढ़, कोविड, डेंगू एवं अन्य बरसात के दिनों में होने वाली संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकताओं एवं विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।
बैठक में प्रदेश के प्रमुख सचिव नियोजन व जिले के नोडल अधिकारी आमोद कुमार ने कहा कि सभी अधिकारी शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों से संबंधित अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें। विकास कार्यों में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी स्थलीय निरीक्षण के दौरान विकास एवं निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय पर पूरा कराएं। स्वास्थ्य विभाग सतर्कता बरतने के साथ ही मरीजों के साथ मधुर व्यवहार करते हुए अपने अपने दायित्वों को निभाएं। कोविड-19 का संक्रमण किसी भी दशा में बढ़ने न पाए। इसके लिए लोगों को एहतियात बरतने यथा मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने के लिए प्रेरित करें। साथ ही छूटे लोगों का वैक्सीनेशन कराया जाय। पंचायती राज विभाग व नगर निकाय के दोनों अधिशासी अधिकारियों को सफाई व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।
सीएमओ को शासन द्वारा कोविड-19 के टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने के लिए सेकेंड डोज लगवाने को कहा। बरसात व बाढ़ के कारण संक्रामक बीमारियों व डेंगू का प्रकोप फैलने की संभावना रहती है। इसलिए पूरी सतर्कता बरती जाए। गांवों, कस्बों व बाजारों में सफाई व्यवस्था चुस्त रखी जाए। बेसिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के परिसर एवं शौचालयों की सफाई व्यवस्था चुस्त रखी जाए। डेंगू, मलेरिया व अन्य जो भी फैक्टर जेसे डेंगू सोर्स पानी के जमाव वाले स्थानों पर पाए जाते हैं। इसके लिए आम जनमानस को जागरूक किया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने बीमारियों को रोकने के लिए साफ पानी के लिए भी ग्रामीणों को जागरूक करने, आबादी वाले इलाके में झाड़ियों की सफाई, पेयजल व्यवस्था, निकाय के प्रत्येक वार्ड के गलियों, नालियों, मुख्य मार्गों पर नियमित सफाई, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन एवं सैनिटाइजेशन, फॉगिंग की स्थिति, घरों से नियमित रूप से कूड़ा उठान निस्तारण की स्थिति, प्रत्येक वार्ड में जल भराव क्षेत्र को चिह्ति कर एंटी लार्वा छिड़काव, ब्लीचिंग पाउडर, मेलवियान डस्ट इत्यादि नियमित रूप से छिड़काव कराने का निर्देश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी टीके शिबु, मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व प्रशिक्षु आईएएस परीक्षित खटाना, अपर जिला अधिकारी कमलेश चंद्र, सभी एसडीएम, सीएमओ डॉ. एपी भार्गव, एसीएमओ डॉ. मुकेश मातन हेलिया, डीडीओ विनय कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।