फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Demonstration of Congressmen in protest against the rising prices of petrol and diesel

पेट्रोल व डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Thu, 31 Mar 2022 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of Congressmen in protest against the rising prices of petrol and diesel
बढ़ती महंगाई के विरोध में जमुनहा में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। पेट्रोल, डीजल के दाम सहित बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को तहसीलवार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मार्ग पर गैस सिलेंडर, डिब्बों में पेट्रोल व डीजल रखकर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरुवार को बढ़ती महंगाई के विरोध में जिला मुख्यालय भिनगा, इकौना व जमुनहा में प्रदर्शन किया गया। इकौना में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता दिलीप शर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के चलते लगातार पेट्रोल, डीजल व गैस सिलेंडर के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इससे जनता महंगाई की मार झेल रही है।
विज्ञापन

वहीं वसीउल्ला चौधरी ने कहा कि डीजल-पेट्रोल के दामों में लगातार बढ़ोतरी ने हर वर्ग की कमर तोड़ दी है। लगातार कीमतों में हो रही बढ़ोत्तरी से किसान, बेरोजगार व मजदूर महंगाई की मार झेल रहे हैं। सरकार सब जानते हुए भी चुप बैठी है। विद्यामणि त्रिपाठी ने कहा कि महंगाई पर लगाम न लगी तो कांग्रेस आरपार की लड़ाई लड़ेगी। प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता रजी उल्ला चौधरी, नजन खान, तपसी तिवारी, मालिक रामतिवारी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर इसरार, तौफीक, शैलेश मिश्रा, अक्षन मंसूरी मौजूद रहे। वहीं भिनगा व जमुनहा में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीजल, पेट्रोल, सीएनजी, पीएनजी व गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed