फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Deed in the name of missing youth since sixteen years

Shravasti News: सोलह वर्ष से लापता युवक के नाम से कर दिया बैनामा

Thu, 23 Mar 2023 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 23 Mar 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Deed in the name of missing youth since sixteen years
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के रामपुर देवमन के मजरा दत्त नगर निवासी एक युवक करीब सोलह वर्ष पूर्व से लापता है। इसी नाम के रेहली विशुनपुर निवासी एक व्यक्ति ने कूट रचित दस्तावेज के सहारे उसकी भूमि दूसरे के नाम बैनामा कर दी। जानकारी के बाद लापता युवक के चाचा ने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।डीएम नेहा प्रकाश व एसपी प्राची सिंह को दिए शिकायती पत्र में दत्त नगर निवासी छोटकऊ पुत्र रामसरन का आरोप है कि सोलह वर्ष पूर्व लापता उसके भतीजे किशोरी लाल पुत्र बाउर के नाम रामपुर देवमन गाटा संख्या 2234 रकबा 0.574 हेक्टेअर भूमि है। जिसे कोतवाली क्षेत्र के ही रेहली विशुनपुरा के मजरा बैरागी जोत निवासी किशोरी लाल ने कूटरचित दस्तावेज के सहारे अपने पिता का नाम कुन्नू से बदल कर बउर करा लिया। इसके बाद उसने किशोरी लाल की भूमि का बैनामा चकपिहानी निवासी माता प्रसाद को कर दिया। शिकायत कर्ता ने अधिकारियों से आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed