फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Decreased water level caused a wave of rapti

घटा जलस्तर तो राप्ती की लहरें करने लगी कटान

Thu, 09 Jul 2020 08:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
Decreased water level caused a wave of rapti
श्रावस्ती। नेपाल के पहाड़ों सहित तराई में बुधवार दोपहर से बरसात थमी हुई है। इससे राप्ती सहित पहाड़ी नालों का जलस्तर घटने लगा है। इससे राप्ती की लहरें किनारों पर बसें गांव के खेतों में कटान कर रही हैं। वहीं केन नाले का जलस्तर घटने से भिनगा लक्ष्मनपुर मार्ग पर आंशिक रूप से आवागमन बहाल हुआ है। मार्ग पर राहगीर सहित वाहन अब भी पानी से होकर आ जा रहे हैं।
विज्ञापन

नेपाल सहित पहाड़ों व जिले के अन्य हिस्सों में बुधवार दोपहर से बरसात रुक गई है। जिससे जमुनहा के राप्ती बैराज पर बढ़ रहा नदी का जलस्तर घटने लगा है। इसके साथ ही नदी की लहरों ने इकौना विकास क्षेत्र के ग्राम मनिकौरा कोडरी के मजरा लौकिहा के खेतों में कटान शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं नदी के कछार में बसे अशरफ नगर, टिकुइया, सुल्तानजोत, मनिकापुर, वीरपुर, सर्रा, लक्ष्मनपुर सेहरनिया, संगमपुरवा, लालबोझा दर्वेश गांव, खर्च, गौहनिया, मधयनगर, कोलाभार मजगवां, लैबुड़वा, डिंगुराजोत, खरगौरा गनेश, बेलरी, गंगाभागड़, कलकलवा, मुजेहना, शाहपुर कला, कोटवा, भुतहा, चक्रभंडार राजगढ़ गुलहरिया, खरगौरा बस्ती, दहावर कला, इमिलिया व मझौवा सुमाल में भी कटान का खतरा बढ़ गया है। हालांकि बरसात के साथ ही इन गांवों में बाढ़ का खतरा टल गया है। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात थमने के कारण सिरसिया क्षेत्र में बहने वाले पहाड़ी नालों सहित भिनगा जंगल के मध्य बहने वाले केन नाले का जलस्तर घट गया है। ऐसे में जहां भिनगा ताल बघौड़ा मार्ग के बंद होने का खतरा टल गया। वहीं भिनगा लक्ष्मनपुर मार्ग स्थित रेहली विशुनपुर डिप पर पानी का बहाव काफी धीमा हो जाने के कारण मार्ग पर राहगीरों सहित दो पहिया व चौपहिया वाहनों का आवागमन बहाल हो गया है। हालांकि इस मार्ग पर अभी भारी वाहनों का आवागमन बाधित है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि बरसात न हुई तो दो एक दिन में भारी वाहनों का आवागमन भी बहाल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed