फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Death occurred in disaster, officer killed horoscope on relief files

Shravasti News: आपदा में हुई मौत, राहत की फाइलों पर कुंडली मारे अफसर

Fri, 14 Jul 2023 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 14 Jul 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Death occurred in disaster, officer killed horoscope on relief files
- मंडल में 37 मौत के मामले में 20 को राहत का इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। आपदा में हुई मौत के बाद पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद के बतौर राहत पहुंचाने वाली फाइलों पर अधिकारी कुंडली मारे बैठे हैं। देवी पाटन मंडल में ही 37 मौत के सापेक्ष अब तक बीस लोगों को आवेदन के बाद भी मदद के नाम पर मिलने वाली राहत राशि का इंतजार है। राहत आयुक्त ने 63 जिलों की सूची जारी की है। इन्हें दस दिन से लेकर एक माह बीत जाने के बावजूद राहत का पैसा नहीं मिला है।
शासन स्तर से आपदाओं के दौरान हुई मौत पर दस दिन के अंदर पीड़ित परिवार को राहत के बतौर मदद राशि देने का निर्देश है। इसके लिए कई चरणों में समीक्षा भी हुई। इसके बावजूद मृतक की फाइल पर कहीं जांच के नाम पर तो कहीं कुछ अन्य खामियों को दर्शा कर पीड़ितों को कार्यालयों के चक्कर लगाने के लिए विवश कर परेशान किया जा रहा है। श्रावस्ती जिले में वर्तमान वित्तीय वर्ष में आपदा के कारण सात मौत होने के मामले हुए हैं। इनमें से केवल दो मृतक के पीड़ितों को ही राहत का पैसा मिल सका है जबकि पांच मामले विचाराधीन हैं। इसमें से दो मामले करीब एक माह से व तीन मामले करीब दो माह से लंबित हैं।
विज्ञापन

राहत आयुक्त ने मदद राशि मुहैया कराने में हो रही इस देरी पर आपत्ति जताते हुए डीएम को एक पत्र भेजा है। इसमें निर्देश दिया गया है कि ऐसे मृतक के पीड़ित परिजनों को अधिकतम दस दिनों के अंदर राहत राशि उपलब्ध न कराने के जिम्मेदारों को चिह्नित कर कार्रवाई के घेरे में लाया जाए। इस संबंध में प्रभारी अधिकारी व एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि ऐसे सभी आवेदनों का निस्तारण तय समय में कर पीड़ित परिवारों को भुगतान उपलब्ध कराया जा रहा है। पोर्टल पर अपडेट न होने के कारण ही लंबित मामले ज्यादा दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कहां अटकी कितनी फाइल
जिला मौत नहीं मिला राहत
श्रावस्ती ०7 ०5
बहराइच ०4 ०3
गोंडा 17 ०6
बलरामपुर ०9 ०7
सीतापुर 37 25
अयोध्या 21 18
अमेठी 17 14
बाराबंकी 08 ०6
अंबेडकर नगर 11 ०1
नोट - मृत्यु के आंकड़े एक अप्रैल 2023 से लेकर 11 जुलाई 2023 तक के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed