फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Dead carcass found in a pond on the banks of the Sohelwa Eastern Range

सोहेलवा पूर्वी रेंज के किनारे तालाब में मिला हिरन का शव

Thu, 13 May 2021 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Dead carcass found in a pond on the banks of the Sohelwa Eastern Range
सिरसिया (श्रावस्ती)। सोहेलवा पूर्वी रेंज कार्यालय से कुछ दूरी पर स्थित तालाब में बुधवार को एक हिरन का शव उतराता दिखाई दिया। हिरन के शव को जब बाहर निकाला गया तो उसके कंधे पर किसी जंगली जानवर के दांत के निशान देखे गए। जबकि तालाब के आसपास तेंदुए के पंजों के निशान पाए गए। वन विभाग की टीम हिरन के मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम करा रही है।
विज्ञापन

सोहेलवा पूर्वी रेंज वन्य जीवों के लिए संरक्षित है। यहां भारी संख्या में हिरन सहित अन्य जंगली जानवर पाए जाते हैं। बुधवार वन विभाग में उस समय हड़कंप मच गया जब वन रेंज से कुछ दूरी पर ही एक तालाब में हिरन का शव उतराते हुए दिखाई दिया। जानकारी पर पहुंची वन विभाग की टीम ने हिरन के शव को बाहर निकाला। मृत हिरन के कंधे पर दांत के निशान दिखाई दिए। वहीं तालाब के किनारे तेंदुए के पंजे के निशान पाए गए। ऐसे में वन विभाग सहित वहां मौजूद लोगों का अनुमान था कि किसी जंगली जानवर व कुत्ते ने हिरन पर हमला किया होगा। और हिरन ने तालाब में छलांग लगाई होगी। जिससे उसकी मौत हो गई हो। फिलहाल हिरन के मौत का सही कारण जानने के लिए उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इस संबंध में एसडीओ नीरज आर्य ने बताया कि हिरन की मौत का कारण संभव है कि किसी जंगली जानवर के हमले के कारण हुआ है। फिलहाल पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसी के बाद सही स्थिति की जानकारी होगी।
विज्ञापन

रेंजर के रवैए से भड़के ग्रामीण, लगाए कई आरोप
हिरन के तालाब में पाए जाने के बाद यह स्पष्ट हो गया था कि हिरन की मौत किसी जंगली जानवर के कारण हुई हो। लेकिन रेंजर मदन लाल ने पास के गांव से दो ग्रामीणों को जो खेत में काम कर रहे थे। उन्हें जबरन पकड़ कर रेंज कार्यालय में बैठा दिया। इस दौरान उनके द्वारा ग्रामीणों का उत्पीड़न भी किया गया। जबकि इस मामले में स्थिति पहले ही स्पष्ट हो चुकी थी। रेंजर मदन लाल द्वारा ग्रामीणों के साथ किए गए दुर्व्यवहार से नाराज होकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। वहीं ग्रामीणों को आक्रोशित देख रेंजर ने दोनों ग्रामीणों को छोड़ दिया। वहीं घटना के बाद ग्रामीणों ने डीएम को पत्र लिखकर रेंजर के विरुद्ध शासन को पत्र लिखने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed