फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Dead body of a young man found hanging in the garden

बाग में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Sun, 13 Mar 2022 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging in the garden
श्रावस्ती। तेंदुआ बराव गांव के निकट स्थित एक बाग में रविवार को संदिग्ध हलात में एक युवक का शव पेड़ में फंदे के सहारे लटकता मिला। सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के हरदत्त नगर गिरंट बाजार निवासी इबरार अहमद (34) पुत्र पुत्तू मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। चार दिन पूर्व इबरार मुंबई से कमाकर वापस घर लौटा था। रविवार सुबह नित्य क्रिया को गए थाना क्षेत्र के तेंदुआ बरांव के ग्रामीणों को गांव के उत्तर में एक बाग में एक युवक की लाश संदिग्ध हालात में पेड़ पर रस्सी के फंदे के सहारे लटकती दिखी। जिसकी पहचान ग्रामीणों ने इबरार अहमद के रूप में करते हुए इसकी सूचना परिवारीजनों को उदी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे हरदत्त नगर गिरंट चौकी प्रभारी उमेश सिंह व बदला चौकी प्रभारी इंद्रसेन सिंह ने परिवारीजनों के सहयोग से शव को फंदे से नीचे उतरवाया। जिसका पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। वहीं पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed