फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Daughters, women and elders honored in Chaupal

चौपाल में बेटियां, महिलाएं व बुजुर्ग हुए सम्मानित

Thu, 16 Jun 2022 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Daughters, women and elders honored in Chaupal
राज्य महिला आयोग की सदस्य ने लगाई चोपाल व बुजुर्गों को किया सम्मानित - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं हैं। इसलिए बिना भेदभाव लड़कियों को लड़कों की तरह पढ़ा लिखा कर आगे बढ़ने का मौका दें। केंद्र व प्रदेश सरकार बेटियों एवं महिलाओं के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए सरकार द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत कई कार्यक्रम चलाकर उन्हें जागरूक करने के साथ ही लाभान्वित भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

यह बातें हरिहरपुररानी के ग्राम सेमरीचक पिहानी व गिलौला के ग्राम मनकौरा में बुधवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मिशन शक्ति 4.0 कार्यक्रम तथा केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित जनसुनवाई एवं जनजागरूकता चौपाल में राज्य महिला आयोग की सदस्य कुमुद श्रीवास्तव ने कहीं। इस दौरान उन्होंने बालिकाओं एवं महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण करने का निर्देश भी दिया। साथ ही उनके द्वारा चौपाल में आयी बालिकाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि आज महिलायें हर क्षेत्र में कार्य करते हुए परिवार की आर्थिक बुनियाद मजबूत कर रही हैं। साथ ही राष्ट्र के विकास में सहभागी बन रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी महिलाओं की सशक्तीकरण व सुरक्षा, सम्मान, स्वाभिमान और रोजगार से लगाने की जो संकल्पना किया। वह पूरा हो रहा है। सरकार की योजनाओं से करोड़ों बालिकायें, महिलायें लाभान्वित हुई। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों व सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए जागरूक किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पांडे, एसडीएम रोहित, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी शिवनाथ, महिला थानाध्यक्ष मंजू पांडे, उदय प्रकाश त्रिपाठी, माता प्रसाद गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed