फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Daughters honored on Girl's Day

बालिका दिवस पर बेटियों का हुआ सम्मान

Sun, 24 Jan 2021 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Daughters honored on Girl's Day
कलेक्ट्रेट स्थित तथागत हाल में बालिका दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने उकेरा चित्र - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर रविवार को सांस्कृतिक व महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। तथागत सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक श्रावस्ती ने की। इस मौके पर विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत महिला लाभार्थियों को विभागों द्वारा लाभान्वित किया गया। वहीं खेल सहित अन्य विधाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को भी डीएम सहित अन्य अधिकारियों ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रोबेशन विभाग द्वारा किया गया था।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मिशन शक्ति के अंतर्गत तथागत हाल में कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा लगाए गए स्टाल पर गर्भवती महिला प्रीती गुप्ता की गोद भराई के साथ ही कृतिका का अन्न प्रासन कराया गया। इस मौके पर एक अन्य गर्भवती नंदिनी गुप्ता के साथ असिकया, फतिमा का भी अन्न प्रासन हुआ। इस स्टाल के साथ साथ कई अन्य विभागों द्वारा भी स्टाल लगाए गए थे।
विज्ञापन

जिसमें महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं इस दौरान चौधरी श्यामता प्रसाद महिला महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक रामफेरन पांडे व डीएम टीके शिबु ने हाईस्कूल व इंटर मीडिएट की टॉप टेन की सूची में शामिल छात्राओं को लैपटॉप, टेबलेट व साइकिल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सीडीओ ईशान प्रताप सिंह, एडीएम योगानंद पांडे, जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहन त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा सिंह, डीपीआरओ किरन सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाल में महिलाओं को दी गई योजनाओं की जानकारी
महिलाओं से संबंधित योजनाओं की जानकारी देने के लिए राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा स्टाल लगा कर गोद भराई व अन्न प्रासन, दुग्ध विभाग द्वारा गोकुल योजना, कृषि, बेसिक शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत राज सहित अन्य विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टाल लगाए गए।
ये कार्यक्रम किए गए प्रस्तुत
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर चौधरी श्यामता प्रसाद महिला पीजी कॉलेज की कला संकाय के शिक्षक रवी चौधरी व छात्राओं द्वारा बालू (रेत) पर लगभग दस फिट लंबी बालिका का चित्र उकेर कर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। वहीं इस दौरान इसी महाविद्यालय की छात्रा स्नेहा, निशा, पूजा, मुन्नी द्वारा महिला सशक्तिकरण पर नाटक प्रस्तुत किया। जबकि माधुरी, प्रिया, मुस्कान व सिद्धी द्वारा देश भक्ति गाने पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। शुभम, शिवांशी व अन्य साथियों द्वारा फिल्मी गाने पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। जबकि छात्रा प्रियदर्शनी द्वारा भरत नाट्यम प्रस्तुत कर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं का हुआ सम्मान
खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा निशुल्क मोटराइज्ड दोना पत्तल मेकिंग मशीन आरती देवी निवासिनी शिवगढ़ कला, खेलकूद के क्षेत्र में सुशीला राना, कुमारी वर्षा, खुशी, मिनाक्षी, मनीषा, प्रिंसी, अनीता, निशू, भूमिका चौधरी, निशा राना, सीमा राना व आरती राना को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed