फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Danger of accident due to slow pace of drain construction

Shravasti News: नाला निर्माण की धीमी गति से दुर्घटना की आशंका

Fri, 15 Mar 2024 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 15 Mar 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Danger of accident due to slow pace of drain construction
पूरा न हुआ निर्माण तो होली में होगी बाधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना नगर में नाला निर्माण लोगों के लिए मुसीबत बन रहा है। आधे-अधूरे काम को समय से पूरा न किया गया तो होली पर हादसे की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता है।गौरतलब है कि नगर पंचायत इकौना की ओर से मुबारक नगर में थाने से रोडवेज जाने वाले मुख्य मार्ग पर नाला निर्माण हो रहा है। ब्लॉक के सामने बनी स्पेशल कंपोनेंट की दुकानों के सामने पुराने बने नाले से करीब पांच फिट जगह छोड़ कर एक माह पूर्व नाला निर्माण का कार्य शुरू किया गया था। जबकि इस स्थान पर पहले से ही हाई टेंशन तार डाला गया है। नगर का सबसे व्यस्त मार्ग होने के कारण अक्सर यहां जाम लगता रहता है। ऐसे में नाला निर्माण से जाम की समस्या बढ़ेगी। इसकी शिकायत पर एडीएम न्यायिक ने नाला निर्माण कार्य रुकवा दिया था। वहीं ठेकेदार को पुराने स्थान पर नाला निर्माण करने का निर्देश दिया था। इस निर्देश के बाद विगत एक माह से नाला निर्माण का काम ठप है। यहां न तो अब तक निर्माणाधीन नाला पाटा गया और ना ही पुराने नाले पर निर्माण की कवायद शुरू हो सकी है। होली के पर्व पर इस मार्ग से होलिका जुलूस निकलता है। ऐसे में हादसे की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता है। इसे लेकर नगरवासियों में आक्रोश है। नगर पंचायत के नोडल व एडीएम न्यायिक रामदत्त राम का कहना है कि नगर पंचायत के अधिकारियों को पुराने स्थान पर ही नाले का निर्माण कराने का निर्देश दिया है। अगर नाला निर्माण अन्यत्र हुआ तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed