{"_id":"65d3a51efaef31133c051ba4","slug":"cyber-security-srawasti-news-c-104-1-slko1050-103643-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: साइबर सुरक्षा को लेकर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: साइबर सुरक्षा को लेकर किया जागरूक
Tue, 20 Feb 2024 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 20 Feb 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। साइबर जागरूकता के तहत सोमवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें साइबर थाना प्रभारी चंद्रहास मिश्रा ने लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि किसी अनजान व्यक्ति को ओटीपी न बताएं। अगर किसी से साइबर फ्रॉड हो तो वह साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। सोशल मीडिया अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए अपनी प्रोफाइल लॉक रखें। समय-समय पर पासवर्ड बदलते रहे। किसी भी कस्टमर केयर से संपर्क करने के लिए अधिकृत वेबसाइट में दिए हेल्पलाइन नंबर का ही इस्तेमाल करें। किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर कोई लिंक न ओपन करें। ऑनलाइन लॉटरी, इनाम व सरकारी आवास के लालच में जालसाज के कहने पर कभी धन जमा न करें।