फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Crop fell due to strong wind and rain, farmers upset

Shravasti News: तेज हवा व बरसात से गिरी फसल, किसान परेशान

Sat, 01 Apr 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 01 Apr 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Crop fell due to strong wind and rain, farmers upset
श्रावस्ती। तराई के किसानों पर मौसम की मार थमने का नाम नहीं ले रही। आए दिन हो रही बरसात से काट कर रखी गई फसलें भीग रही हैं। वहीं शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ हुई बरसात से कई क्षेत्रों में गेहूं की फसल गिर गई। जिसे देख किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जिले में मौसम का मिजाज आए दिन रंग बदल रहा है। इससे किसानों की मुश्किलें भी बढ़ रही हैं। शुक्रवार सुबह अचानक तेज हवाओं के साथ हुई बरसात ने जहां आम की फसल को नुकसान पहुंचाया। वहीं खेतों में काट कर रखी गई अलसी, मसूर, लाही, सरसों व तोरिया की फसल की मड़ाई का काम बाधित कर दिया। फसल भीग जाने से किसानों के सामने अब उन्हें सुखाकर मड़ाई करने की समस्या उत्पन्न हो गई है। वहीं तेज हवाओं के बीच हुई बरसात के कारण खेतों में लगी मक्का, गेहूं, तोरिया, लाही, सरसों, मसूर आदि की फसलें भी गिर गई। जिससे इन फसलों के खराब होने का खतरा उत्पन्न हो गया है। आए दिन हो रही बेमौसम बरसात से अन्नदाता परेशान हैं। किसानों का मानना है कि यदि मौसम ऐसे ही रंग बदलता रहा तो उन्हें अपनी फसल को सुरक्षित करने में मुश्किल होगी। जिसका उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस बारे में जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार यादव का कहना है कि किसान जो फसल कट चुकी है उसकी तत्काल मड़ाई कर लें। खेतों में जो फसल तैयार हो चुकी है तो मौसम सामान्य होते ही उन्हें काटकर सुरक्षित कर लें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed