फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   चूल्हे से उठी चिंगारी से लगी आग में आठ घर जले, दो मवेशी की झुलसने से मौत

चूल्हे से उठी चिंगारी से लगी आग में आठ घर जले, दो मवेशी की झुलसने से मौत

Wed, 13 Dec 2017 10:45 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
चूल्हे से उठी चिंगारी से लगी आग में आठ घर जले, दो मवेशी की झुलसने से मौत
रतनापुर (श्रावस्ती)। कुम्हारनपुरवा गांव में बुधवार की शाम चूल्हे की चिंगारी से एक घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। ग्रामीण जब तक आग बुझाते तब तक आठ घर और जल गए। वहीं झुलसने से दो मवेशियों की मौत हो गई।
विज्ञापन

सोनवा क्षेत्र के ग्राम चौगोई के मजरा कुम्हारनपुरवा निवासी रामविला के घर में बुधवार की शाम चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। ग्रामीण जब तक आग को बुझाने का प्रयास करते तब तक रामविलास की दो बकरी, एक भैंस झुलस गई। वहीं इसके बाद कैलाश, कौशल, सुनील कुमार, पालूराम, रामसमुझ, मनन व बावन के घर भी जलने लगे। आग में झुलसने से सुनील कुमार के घर में बंधी एक बकरी की मौत हो गई, जबकि एक भैंस झुलस गई। वहीं कैलाश व कौशल, रामसमुझ, मनन, बावन के घर में रखा सारा सामान जल गया। वहीं पालूराम की एक पड़िया की मौत हो गई व भैंस व गाय झुलस गई। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष सोनवा मोहम्मद यासीन खां व दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग को काबू किया। वहीं मौके पर तहसीलदार जमुनहा राज कुमार पांडे ने क्षति का आंकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed