Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Teenager murdered by having his neck twisted in front of his grandmother amid a personal feud

बांसवाड़ा: आपसी रंजिश में किशोर की हत्या का आरोप, दादी के सामने दंपती ने गर्दन मरोड़ी; केस दर्ज

Sun, 15 Nov 2026 09:08 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Sun, 15 Nov 2026 09:08 PM IST
सार

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ थाना क्षेत्र के कोटड़ा गांव में आपसी रंजिश को लेकर एक किशोर की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की दादी ने एक दंपती पर घर में घुसकर किशोर को पीटने और उसकी गर्दन मरोड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Teenager murdered by having his neck twisted in front of his grandmother amid a personal feud
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के कुशलगढ़ थाना क्षेत्र के कोटड़ा गांव में आपसी रंजिश में एक दंपती पर किशोर की हत्या करने का आरोप लगा है। मृतक की दादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, घटना 13 नवंबर की शाम की है। आरोप है कि दंपती घर में घुसा और किशोर को बाहर ले जाकर उसके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने आई दादी और पोती के साथ भी मारपीट की गई।
विज्ञापन


घर में खाना खा रहे थे दादी और पोते-पोती
कुशलगढ़ थानाधिकारी प्रवीण सिंह सिसोदिया के अनुसार, थावरी पत्नी हरदार निनामा निवासी कोटड़ा ने कमलेश पिता विरहींग निनामा निवासी टिमेड़ा बड़ा और उसकी पत्नी हका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थावरी ने 14 नवंबर को दी रिपोर्ट में बताया कि घटना 13 नवंबर की शाम करीब सात बजे की है। उस समय वह अपनी पोती मायावती और पोते अक्षय के साथ घर के अंदर खाना खा रही थीं। इसी दौरान दोनों आरोपी कथित तौर पर जबरन उनके घर में घुस आए।
विज्ञापन


अक्षय को घसीटकर घर के बाहर ले गए
रिपोर्ट के अनुसार, दोनों आरोपी अक्षय को पकड़कर घसीटते हुए घर से बाहर सीसी सड़क पर ले गए। वहां उसे उठाकर जमीन पर पटक दिया और लात-घूंसों से मारपीट की। दादी थावरी और पोती मायावती ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्दन मरोड़ने से किशोर की मौत का आरोप
थावरी ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि मारपीट के बाद दोनों आरोपियों ने अक्षय को पकड़कर उसकी गर्दन मरोड़ दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना को देखकर दादी और पोती चिल्लाने लगीं। उनकी आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए।


परिवार के लोगों को देखकर भागे आरोपी
रिपोर्ट के मुताबिक, परिवार के अन्य सदस्यों को मौके पर आता देखकर दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। इसके बाद मृतक की दादी ने पुलिस को शिकायत दी। कुशलगढ़ थाना पुलिस ने कमलेश और उसकी पत्नी हका के खिलाफ मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। पुलिस घटना के पीछे बताई जा रही आपसी रंजिश और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed