फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   घर के बाहर खड़ी पिकअप को चोरो ने किया पार

घर के बाहर खड़ी पिकअप को चोरो ने किया पार

Wed, 19 Jun 2019 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
घर के बाहर खड़ी पिकअप को चोरो ने किया पार
श्रावस्ती। इकौना थाना क्षेत्र में वाहन चोर लगातार सक्रिय हैं। अब इनकी नजर क्षेत्र में रखे चार पहिया वाहनों पर है। खरगूपुर मोड़ स्थित एक घर के सामने खड़ी बोलेरो पिकअप रविवार की रात चोर उठा ले गए। घटना की जानकारी के बाद लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन






क्षेत्र में आए दिन हो रही वाहन चोरियों का खुलासा करना तो दूर पुलिस अब तक गिरोह में शामिल लोगों का पता भी नहीं लगा सकी है। पुलिस वाहन चोरों की गिरफ्तारी के लिए मुखबिरों का सहारा ले रही है। इसके बावजूद वाहन चोर एक के बाद एक घटना को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन





वहीं रविवार रात चोरों ने इकौना के खरगूपुर मोड़ निवासी रामशंकर जायसवाल के घर के सामने खड़ी बोलेरो पिकअप वाहन को चोरी कर ले गए। सुबह जब वाहन मालिक ने घर के बाहर जा कर देखा तो पिकअप गायब थी। इस पर उसके द्वारा आसपास तलाश की गई तो वाहन का पता नहीं चल सका। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर चोरी गए वाहन को खोजने की मांग की है। वहीं घटना की जानकारी के बाद लोगों में वाहन चोरों के खिलाफ गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed