{"_id":"59dfb5904f1c1bc9678b57cb","slug":"121507833232-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसोधित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संसोधित
Updated Fri, 13 Oct 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी पर टॉर्च की रोशनी डालने के विरोध में पति की पीटकर हत्या
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परशुरामपुर के मजरा नौसहरा में एक युवक को विपक्षियों से पत्नी पर टॉर्च की रोशनी डालने का विरोध करना भारी पड़ा। आए दिन होने वाली हरकत की पूछताछ करने पहुंचे पति पर दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर उसे मरणासन्न कर दिया।
इसके साथ ही विपक्षियों ने युवक को विषाक्त पदार्थ भी पिला दिया। युवक की हालत गंभीर देख आरोपी मौके से भाग निकले। परिवारीजन युवक को लेकर जिला चिकित्सालय भिनगा जाने लगे, तभी रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
युवक की पत्नी ने मामले की तहरीर भिनगा कोतवाली पुलिस को दी है। केस दर्ज कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परशुरामपुर के मजरा नौसहरा निवासी खुशबू यादव ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह पति पुत्तीलाल और परिवारीजनों के साथ रात में घर की छत पर ही सोती थी।
विज्ञापन
आए दिन पड़ोसी दिनेश सोते समय उस पर रात में टॉर्च की रोशनी डालता था। इसी बात को लेकर बुधवार शाम पति पुत्तीलाल ने पड़ोसी दिनेश से विरोध दर्ज कराया। इस पर भड़के दिनेश ने बाबू, पप्पू व अन्य परिवारीजनों के साथ मिलकर पुत्तीलाल पर जानलेवा हमला बोल दिया।
यही नहीं उसको विषाक्त पदार्थ भी पिला दिया। इसके बाद सभी आरोपी मौके से भाग निकले। जानकारी पर परिवारीजनों के साथ वह मौके पर पहुंची तो पति गंभीर हालत में मिले। इस पर उसे लेकर जिला चिकित्सालय भिनगा ले जाने लगे तो रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी अवध नारायण ने बताया कि पत्नी के तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
वहीं आरोपी समेत अन्य का कहना है कि उनका व पुत्तीलाल के बीच काफी दिनों से विवाद था। इसी बात को लेकर बुधवार को दोनों परिवारों के बीच झगड़ा हुआ था। इस झगड़े के बाद अचानक रात को पुत्ती लाल ने अज्ञात कारणों से जहर खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई।