{"_id":"5d9e25388ebc3e93b24e457a","slug":"crime-srawasti-news-lko485940396","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करी कर नेपाल ले जाए जा रहे 75 बकरे बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्करी कर नेपाल ले जाए जा रहे 75 बकरे बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमुनहा (श्रावस्ती)। भारत नेपाल सीमा पर कांबिग के दौरान एसएसबी जवानों ने बकरों की तस्करी के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान जवानों ने मौके से 75 बकरे भी बरामद किए। तस्कर बकरों को भारत से नेपाल ले जा रहा थे। पांचों तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
एसएसबी 42वीं वाहिनी एफ कंपनी कोदिया के आउट पोस्ट जमुनहा में कंपनी इंचार्ज अशोक कुमार मंगलवार देर शाम जवानों के साथ भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें कुछ लोग काफी संख्या में बकरे ले कर नेपाल जाते दिखे। घेराबंदी कर जवानों ने बकरा ले जा रहे लोगों से पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
इस पर जवानों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 75 बकरे बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरगदहा के मजरा रामपुर निवासी धनीराम, रामनरेश, राकेश कुमार, पुत्तन, राहुल गौतम के रूप में हुई। पूछताछ में सभी ने बताया कि यह सभी बकरे वह भारतीय क्षेत्र से खरीद कर नेपाल ले जा रहे थे।
विज्ञापन
जहां यह बकरे महंगे दामों में बिकते हैं। एसएसबी जवानों ने गिरफ्तार आरोपियों को बकरों सहित मल्हीपुर पुलिस के हवाले कर दिया। जहां पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर देवेंद्र पांडेय ने बताया कि बरामद बकरों की कीमत पौने चार लाख रुपये है। जिसे एक व्यक्ति के सुपुर्द कर दिया गया है।