{"_id":"5d9e25d88ebc3e014757a743","slug":"crime-srawasti-news-lko48593985","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के इलाज खर्च को लेकर भिड़े भाई, दंपत्ति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां के इलाज खर्च को लेकर भिड़े भाई, दंपत्ति घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमुनहा (श्रावस्ती)। मां के इलाज में खर्च हुए रुपयों को लेकर भगवानपुर गांव में बुधवार को दो भाई आमने सामने आ गए। इस दौरान छोटे भाई व उसकी पत्नी ने बड़े भाई व भाभी को लाठी से पीट कर लहू लुहान कर दिया। गंभीर रूप से घायल दंपती को सीएचसी मल्हीपुर लाया गया। जहां से बाद में उन्हें भिनगा रेफर किया गया। सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर भैसाही के मजरा भगवानपुर निवासी रामगोपाल मौर्य पुत्र भागीरथ की मां को पक्षाघात हो गया था। जिसका उसकी ओर से इलाज कराया जा रहा है। बुधवार को इलाज में हुए खर्च को लेकर रामगोपाल का छोटे भाई सालिगराम से विवाद हो गया। बात बढ़ती देख बीच बचाव करने पहुंची रामगोपाल की पत्नी शांती देवी को सालिगराम ने मार दिया।
वहीं रामगोपाल के सिर पर सालिगराम की पत्नी मुनकी देवी ने लाठी से वार कर दिया। इससे रामगोपाल व शांति देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी मल्हीपुर में भर्ती कराया। जहां से रामगोपाल को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया गया। वहीं शांती देवी की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।