फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Court employees protested by tying black bands

Shravasti News: न्यायालय कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर जताया विरोध

Tue, 04 Apr 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 04 Apr 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Court employees protested by tying black bands
श्रावस्ती। न्यायालय कर्मचारी संघ विभिन्न मांगों के निराकरण को लेकर सोमवार से काली पट्टी बांध कर विरोध जता रहे हैं। कर्मचारियों ने मंगलवार को भी काली पट्टी बांधकर दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले न्यायालय का काम निपटाया।दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि न्यायालय कर्मी अपनी समस्याओं के निराकरण को लेकर लंबे समय से प्रयासरत हैं। हमारी मांग है कि जनपद न्यायालय के कर्मचारियों का अंतरजनपदीय स्थानांतरण किया जाए। उपेंद्र श्री राघवेंद्र ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न न्यायालयों में गैर जिलों से आकर दिव्यांग, महिलाएं व बीमार कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। जिनका मानवीय आधार पर उनके मनचाहे जिलों में स्थानांतरण किया जाना चाहिए। इसके लिए कर्मचारी लगातार मांग भी कर रहे हैं। स्थानांतरण चाहने वाले कर्मचारी के लिए विभागीय नियमावली का संशोधन कर उनका स्थानांतरण किया जाए।
विज्ञापन

अमित मिश्रा ने कहा कि मृतक आश्रित कार्मिकों को न्याय देने के साथ एफटीसी कर्मचारियों के वेतनवृद्धि व नियमितीकरण और अधीनस्थ न्यायालय में बढ़ते कार्य बोझ जैसी गंभीर समस्याओं को दूर किया जाए। बृज किशोर शर्मा ने कहा कि संगठन मांगों को लेकर उच्च न्यायालय से कई बार वार्ता कर चुका है। अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

ऐसे में न्यायालय कर्मी काला फीता बांधकर विरोध जता रहे हैं। रोहतास ने कहा कि यदि 30 अप्रैल तक मांगें पूरी न हुई तो हम प्रयागराज में आयोजित महासम्मेलन में उच्च न्यायालय को ज्ञापन सौपेंगे। इस दौरान रिचा अवस्थी, नेहा वर्मा, विवेक सिंह, मिथलेश यादव, प्रशांत, अनिरुद्ध आदि न्यायालय कर्मी विरोध में शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed