फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Court employees and bank's assistant managers found infected

न्यायालय कर्मचारी व बैंक के सहायक प्रबंधक मिले संक्रमित

Thu, 23 Jul 2020 09:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Court employees and bank's assistant managers found infected
श्रावस्ती। न्यायालय में कार्यरत एक कर्मचारी के साथ जमुनहा के आर्यावर्त बैंक के सहायक शाखा प्रबंधक कोरोना पाजिटिव पाए गए। पूर्व में भी न्यायालय कर्मी व इस बैंक शाखा के प्रबंधक जांच के दौरान लखनऊ में कोराना पॉजिटिव पाए गए थे। इससे बैंक कर्मियों में हड़कंप मच गया है। वहीं न्यायालय कर्मियों को न्यू कैंपस में ले जाकर उनके सैंपल लिए गए। न्यायालय कर्मी व सहायक शाखा प्रबंधक को लेवल वन हास्पिटल में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण फैलाता जा रहा है। कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं। गुरुवार को आई रिपोर्ट में भी न्यायालय कर्मी व जमुनहा स्थित आर्यावर्त बैंक के सहायक शाखा प्रबंधक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले भी न्यायालय के दो कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसके चलते न्यायालय परिसर को कंटेनमेंट जोन में परिवर्तित कर दिया गया था।
विज्ञापन

दूसरी ओर न्यायालय कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव होने पर जिस क्षेत्र में वह रहते थे, उसको कंटेनमेंट जोन बनाया गया था। अब तीसरे कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव मिलने से न्यायालय में हड़कंप की स्थिति है। सूचना मिलते ही सभी कर्मचारियों को न्यायालय न्यू कैंपस में बुलाया गया है। जहां मेडिकल टीम सभी कर्मियों के नमूने ले रही है। वहीं जमुनहा के आर्यावर्त बैंक में कोरोना संक्रमण का प्रभाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले बैंक के शाखा प्रबंधक को लखनऊ में जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उनके स्थान पर सहायक शाखा प्रबंधक को ब्रांच की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। गुरुवार को आई रिपोर्ट में वह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके चलते उन्हें भी एलवन हास्पिटल में शिफ्ट किया गया है। इसी के बाद बैंकों कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति है। बैंक कर्मियों का कहना है कि ब्रांच में धन निकासी के लिए लोग आते हैं। ऐसी परिस्थितियों में संक्रमण से कैसे बचा जाए।

कोरोना पॉजिटिव मिले लोगों को लेवल वन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वीरगंज बाजार को हॉटस्पॉट घोषित कर वहां बैरिकेडिंग की गई है। कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने वाले लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। लोग एहतियात बरतें, कोरोना प्रोटोकाल का पालन कर मास्क पहन कर ही घर से निकले। हाथ को समय समय पर धोते रहें। - डॉ. एपी भार्गव, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed