{"_id":"5e33157a8ebc3e4b294d2416","slug":"countrymen-will-remain-indebted-to-the-father-of-the-nation-srawasti-news-lko505769857","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपिता के ऋणी रहेंगे देशवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपिता के ऋणी रहेंगे देशवासी
विज्ञापन
शहीद दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में गांधी जी को श्रद्धांजलि देते अधिकारी।
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। शहीद दिवस उन लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिये मनाया जाता है, जिन्होंने भारत की आजादी, कल्याण और प्रगति के लिये लड़ते हुए अपने प्राणों की बलि दे दी। इसे हर वर्ष 30 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश के लिए पूरे जीवन संघर्ष किया। देशवासी हमेशा उनके ऋणी रहेंगे।
यह बातें कलेक्ट्रेट सभागार में शहीद दिवस के अवसर पर आयोजित सभा में जिलाधिकारी यशु रुस्तगी ने कहीं। उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनका यह देश व देशवासी आजीवन ऋणी रहेगा। हम सभी ऐसे अमर शहीदों को नमन करते रहेंगे। देश को आजादी दिलाने व उसके विकास का जो सपना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने देखा था, उसको साकार करने के लिए हम लोगों को टीम भावना से कार्य करना होगा।
इसके साथ ही अपने नैतिक दायित्वों का निर्वाहन कर देश को और विकसित करने में अपनी भूमिका निभानी होगी। इससे निश्चित ही हमारा देश और तरक्की करेगा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश की आजादी, विकास और लोक कल्याण के लिये पूरे जीवन संघर्ष किया।
विज्ञापन
महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिये प्रतिवर्ष 30 जनवरी को शहीद दिवस मनाया जाता है। देश की आजादी के बाद देशवासियों में भाईचारा, शांति और सौहार्द बनाने के लिये बापू ने एक मिशन की शुरुआत की थी, जो अनुकरणीय है। इस मौके पर एडीएम योगानंद पांडेय, कर्मचारी संघ अध्यक्ष अवधेश कुमार यादव, मुख्य कोषाधिकारी गिरीश कुमार, आशुलिपिक शिवराज शुक्ल, जिला सूचना अधिकारी शिवनाथ, आपदा लिपिक मंशाराम, खनन निरीक्षक सीपी जायसवाल, अनूप तिवारी, वाणिज्य कर निरीक्षक तरुण पांडे सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।