{"_id":"645bd9b74cebd5c196007bc6","slug":"counting-of-votes-of-the-president-and-councilor-candidates-will-be-done-on-the-same-table-srawasti-news-c-13-1-226970-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: एक ही मेज पर होगी अध्यक्ष व सभासद प्रत्याशियों के मतों की गिनती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: एक ही मेज पर होगी अध्यक्ष व सभासद प्रत्याशियों के मतों की गिनती
Wed, 10 May 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 10 May 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। नगर निकाय चुनाव के लिए पड़े मतों की गणना का कार्य शनिवार को होगा। मतों की गिनती का काम भिनगा में नवीन गल्ला मंडी व इकौना तहसील परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा। यहां एक ही मेज पर अध्यक्ष व सदस्य पदों की मतगणना होगी। इसके लिए भिनगा में 12 व इकौना में 04 मेज पर एक साथ मतों की गिनती का कार्य होगा।
नगर पालिका परिषद भिनगा में अध्यक्ष के एक व वार्ड सभासद के 25 व नगर पंचायत इकौना में अध्यक्ष सहित वार्ड सभासद के 11 पदों के लिए बीती 4 मई को मतदान हुआ था। इकौना नगर पंचायत में एक वार्ड का सभासद पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुका है। अब मतगणना का कार्य शनिवार 13 मई को होगा। भिनगा में पड़े मतों को नवीन गल्ला मंडी व इकौना मे पड़े मतों को इकौना तहसील परिसर में बने स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम डीपी सिंह ने बताया कि मतगणना कार्य में दो मेजों को सटाकर एक बड़ी मतगणना मेज तैयार की जा रही है। जिसके आधे हिस्से में एक मतगणना टीम द्वारा वार्ड सभासद पद की तथा आधे हिस्से में दूसरी मतगणना टीम द्वारा अध्यक्ष पद के मतों की गणना की जाएगी।
विज्ञापन
डीएम ने लिया तैयारियों का जायजा
नगर पालिका परिषद भिनगा के लिए नवीन गल्ला मंडी पटना खरगौरा में बनाए गए मतगणना स्थल पर चल रही तैयारियों का बुधवार को डीएम नेहा प्रकाश ने जायजा लिया। उन्होंने मतगणना स्थल व उसके आसपास की जा रही बैरीकेडिंग , टेबल व्यवस्था, प्रत्याशियों व मतगणना अभिकर्ताओं के खड़े होने के स्थान सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर उजागर कमियों को तुरंत दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। ताकि मतगणना कार्य को शांतिपूर्ण माहौल में पूरी निष्पक्षता से पूरा कराया जा सके।