फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   corona

13 और लोग मिले कोरोना संक्रमित, आठ लोग हुए स्वस्थ

Wed, 26 May 2021 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
corona
श्रावस्ती। जिले में वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में 13 और नए कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4374 पहुंच गई है। मौजूदा समय जिले में कुल 276 एक्टिव केस है। इसके साथ ही आठ लोग संक्रमण मुक्त हो कर स्वस्थ भी हुए।
विज्ञापन

बुधवार आई रिपोर्ट में 13 लोग कोरोना संक्रमित मिले। जिले में अब तक कुल 344726 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। इनमें से 343176 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जिनमें 4374 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में मौजूदा समय 83 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं। इनमें इकौना में 19, गिलौला में 4, भंगहा में 6, जमुनहा में 9, सिरसिया में 24 व भिनगा में 21 कंटेनमेंट जोन शामिल हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एपी भार्गव बताते हैं कि लोग बगैर मास्क घरों से बाहर न निकलें। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्क व सेनिटाइजर का प्रयोग अनिवार्य तौर से करें।
विज्ञापन

वहीं, जिलाधिकारी टीके शिबु के निर्देश पर गांव व नगर की गलियों में सफाई, ब्लीचिंग पाउडर के साथ सैनिटाइजेशन के छिड़काव का कार्य कराया गया। साथ ही लोगों को कोविड 19 संक्रमण से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग करने, सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने के लिए जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed