{"_id":"6009b0c68ebc3e333554c593","slug":"corona-infection-confirmed-in-four-people-two-become-healthy-srawasti-news-lko5610005152","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार लोगों में हुई कोरोना संक्रमण की पुष्टि, दो हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार लोगों में हुई कोरोना संक्रमण की पुष्टि, दो हुए स्वस्थ
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में गुरुवार को आई रिपोर्ट में चार लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिनमें हरिहरपुररानी विकास क्षेत्र के शाहपुर में एक, रामपुर में एक, इकौना के बसभरिया में एक व गिलौला के चेतिया निवासी एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकला। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। प्रभावित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर वहां आसपास रह रहे लोगों को एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है।
इसके साथ ही दो लोग कोरोना से स्वस्थ भी हुए। इसमें हरिहरपुररानी के अकबरपुर निवासी दो व्यक्ति शामिल हैं। कोरोना से स्वस्थ हुए लोगों को एहतियात बरतने का निर्देश देकर घर भेजा गया है। जिले में अब तक 213868 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की जा चुकी है। इनमें से 1347 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। वहीं जिले में कोरोना संक्रमण के चलते अब तक 18 लोगों की जान जा चुकी है। जबकि 1308 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।
जिले में मौजूदा समय कुल 21 एक्टिव केस हैं। जिले में कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या अब 205 पहुंच चुकी है। इनमें से जमुनहा में दो व भिनगा में पांच कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं। इस बारे में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव बताते हैं कि कोरोना से सावधानी बरत कर ही बचा जा सकता है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि कोरोना प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए बगैर मास्क घर से बाहर न निकलें। एक-दूसरे से दो गज की दूरी बनाए रखें।