{"_id":"60cb88ea8ebc3e312506f978","slug":"corona-decreasing-in-the-district-only-36-active-cases-srawasti-news-lko582878983","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कम हो रहा कोरोना, सिर्फ 36 एक्टिव मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कम हो रहा कोरोना, सिर्फ 36 एक्टिव मामले
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप थम रहा है। जिले में गुरुवार को मात्र 36 एक्टिव मामले शेष बचे हैं। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 4483 पहुंच गई है। वहीं कोरोना से अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी गई।
जिले में कोरोना की रफ्तार तेजी से घट रही है। जिले में अब तक आरटीपीसीआर से 1,74,605, एंटीजेन टेस्ट किट से 2,00,171 तथा ट्रू नॉट मशीन से 3,75,903 जांच कराई जा चुकी हैं। अब तक जिले में 4,483 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। जिनमें से 4,413 मरीज ठीक हो चुके हैं। इनमें से 35 लोगों की मौत हो चुकी है। गुरुवार तक 36 मामले ही एक्टिव बचे हैं।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि कि होम आइसोलेशन वाले मरीजों को समय से दवाओं की किट प्रदान की जा रही है। साथ ही उनकी फीडिंग गूगल शीट पर प्रतिदिन अपडेट की जा रही है। होम आइसोलेशन वाले मरीजों को प्रतिदिन उनके नंबर पर संपर्क कर निगरानी कर उन्हें उचित सुझाव एवं दवाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन
साथ ही कोविड-19 मरीज के संपर्क में रहे व्यक्तियों की कांटेक्ट ट्रेसिंग भी हो रही है। उन्होंने जिले वासियों से कहा है कि कोविड-19 से घबराएं नही। धैर्य से काम लें। अनिवार्य रूप से मास्क लगाने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग अपनाएं और बेवजह घरों से बाहर न निकलेें। ग्रामीण क्षेत्रों में 397 तथा नगरीय क्षेत्रों में 37 निगरानी समितियों द्वारा घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। साथ ही जिले वासियों से अपील है कि 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी लोग वैक्सीनेशन सेंटर जाकर टीकाकरण जरूर कराएं।