फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Corona confirmed in three, six people are healthy

तीन लोगों में हुई कोरोना की पुष्टि, छह लोग हुए स्वस्थ

Tue, 12 Jan 2021 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Corona confirmed in three, six people are healthy
श्रावस्ती। तराई में वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार आई रिपोर्ट में तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या जिले में बढ़ कर 1327 पहुंच गई है। वहीं छह लोग स्वस्थ भी हुए। जबकि अब तक 18 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है। वर्तमान में कोरोना के 27 एक्टिव मामले हैं।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को आई रिपोर्ट में हरिहरपुररानी के सेमरा अकबरपुर निवासी दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं जिले में रह रहे थाना पयागपुर अंतर्गत भूपगंज निवासी एक व्यक्ति भी कोरोना पाजिटिव निकला। सबको होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्र के लोगों को सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं हरिहरपुररानी के मछरिहिवा भरथा बेलभरिया निवासी एक, हरदत्त नगर गिरंट निवासी एक, जोखवा बाजार निपवासी एक, लोहनिया निवासी एक व एसएसबी मुख्यालय भिनगा में तैनात दो जवान कोरोना से स्वस्थ भी हुए। जिले में अब तक 205787 लोगों का कोरोना संक्रमण की जांच की जा चुकी है। इनमें से 204770 लोगों की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है। इनमें 1327 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से 18 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत भी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में मौजूदा समय में कुल 27 एक्टिव केस हैं। जिले में सात कंटेनमेंट जोन अब भी सक्रिय हैं। जिनमें भिनगा में पांच व जमुनहा में दो कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं। सीएमओ डॉ. एपी भार्गव बताते हैं कि कोरोना से सावधानी बरत कर ही बचा जा सकता है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह बगैर मास्क घरों से बाहर न निकलें। एक दूसरे से दो गज की दूरी बनाएं रखे। घर पर वापस लौटने व समय समय पर साबुन से हाथ धोते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed