फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Cooks demonstrated at BSA office for honorarium

मानदेय के लिए रसोइयों ने बीएसए कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Fri, 14 Oct 2022 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Cooks demonstrated at BSA office for honorarium
श्रावस्ती। थारू बाहुल्य गांव के परिषदीय विद्यालयों में तैनात रसोइयों को विगत एक वर्ष से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। जिससे उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। वहीं भारी बारिश के कारण इनकी फसल भी चौपट हो चुकी है। जिससे रसोइयों के सामने त्योहार कैसे मने इसका संकट भी उत्पन्न है। ऐसे में थारू समुदाय के रसोइयों ने शुक्रवार को बीएसए कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान रसोइयों ने लेखाधिकारी राकेश कुमार त्रिपाठी को ज्ञापन सौंप कर चालू शिक्षा सत्र का मानदेय भुगतान कराने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय रनियापुर, प्राथमिक विद्यालय ढाढूपुरवा, कंपोजिट विद्यालय वनमसहा व कटकुइयां कला की रसोइयां शामिल रहीं। इस दौरान लेखाधिकारी ने बताया कि सभी का मानदेय का भुगतान दीपावली से पूर्व कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed