{"_id":"65c7bb4897c32388cc0361b2","slug":"contract-worker-dies-in-accident-srawasti-news-c-104-1-slko1050-103510-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: मार्ग दुर्घटना में संविदा विद्युत कर्मी की मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: मार्ग दुर्घटना में संविदा विद्युत कर्मी की मौत, पत्नी घायल
Sat, 10 Feb 2024 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 10 Feb 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा-इकौना मार्ग स्थित भोजपुर के निकट शनिवार शाम स्कूटी सवार दंपती पर पेड़ की डाल गिर गई। घायल दंपती को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा लाया गया। जहां पति को मृत घोषित कर दिया गया।
हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के रामपुर बस्ती निवासी संजय कुमार चक्रवर्ती उर्फ प्रिंस (35) पुत्र धीरेंद्र कुमार चक्रवर्ती विद्युत उपकेंद्र घोलिया में संविदा पर एसएसओ के पद पर तैनात था। जबकि पत्नी सुषमा (32) पुत्री मंशाराम डायट इकौना में डीएलएड प्रशिक्षु है। शनिवार को संजय स्कूटी से सुषमा को लेने इकौना गया था। लौटते समय ग्राम भोजपुर के निकट कुछ कर्मी विद्युत लाइन से पेड़ की डालियां हटा रहे थे। जैसे ही दंपती पेड़ के पास पहुंचा, उनके उपर डाल गिर गई। जो संजय की सांस की नली में घुस गई। सेमरी तरहर चौकी प्रभारी योगेंद्र बाबू ने दोनों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचवाया। जहां चिकित्सकों ने संजय को मृत घोषित कर दिया। जबकि सुषमा की हालत सामान्य है।