फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Contact farmers for vegetable seeds

शाकभाजी बीज के लिए संपर्क करें किसान

Mon, 10 Oct 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Contact farmers for vegetable seeds
श्रावस्ती। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत उद्यान विभाग मसाला एवं शाकभाजी फसलों की खेती को प्रोत्साहन दे रहा है। इसके तहत विभाग पंजीकृत किसानों को नि:शुल्क बीज मुहैया कराएगा। जिन किसानों का अभी तक पंजीयन नहीं हुआ है वह विभाग की वेबसाइट पर जाकर एक सप्ताह में पंजीकरण करा कर नि:शुल्क बीज प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी ने बताया कि उद्यान विभाग की ओर से राष्ट्रीय कृषि विकास योजना संचालित है। इसके तहत मसाला एवं शाकभाजी फसलों के अंतर्गत अनुदान के रूप में लहसुन, प्याज एवं शाकभाजी बीज का वितरण पहले से पंजीकृत लाभार्थियों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले को लहसुन एवं प्याज का बीज प्राप्त हो चुका है। ऐसे में जो भी किसान इसकी खेती करना चाहतें हैं वह उद्यान विभाग की वेबसाइट पर जाकर एक सप्ताह के भीतर अपना पंजीकरण अवश्य करा लें। जिससे किसानों को नि:शुल्क बीज का वितरण किया जा सके। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed