फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Composite School Parsohna with the help of a Shikshamitra

Shravasti News: एक शिक्षामित्र के सहारे कंपोजिट विद्यालय परसोहना

Wed, 19 Jul 2023 10:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 19 Jul 2023 10:14 PM IST
विज्ञापन
Composite School Parsohna with the help of a Shikshamitra
कंपोजिट विद्यालय परसोहना में एमडीएम खाते बच्चे व घूमता कुत्ता
शिक्षक रहते नदारद, हाजिरी लगाकर चले जाते शिक्षामित्र परिसर में घुस आते कुत्ते, बच्चों को लगता भयफोटो -
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जमुनहा (श्रावस्ती)। कंपोजिट विद्यालय परसोहना शिक्षामित्र के सहारे संचालित हो रहा है। यहां इंचार्ज शिक्षक अवकाश पर हैं। जबकि एक शिक्षामित्र हस्ताक्षर कर विद्यालय से लौट जाता है। आलम यह है कि आवारा कुत्ते विद्यालय परिसर के अंदर घुस आते हैं। यहां तक कि एमडीएम खाते वक्त भी कुत्ते आ जाते हैं। इससे बच्चे भयभीत हो जाते हैं।
जमुनहा के कंपोजिट विद्यालय परसोहना का हाल बेहाल है। यहां न तो स्थाई शिक्षक की तैनाती है और न ही शिक्षामित्र ही शिक्षण कार्य में रुचि ले रहे हैं। विद्यालय में बुधवार को पंजीकृत 300 के सापेक्ष मात्र 50 बच्चे विद्यालय आए थे। वहीं गांव के माता प्रसाद वर्मा अपने बच्चे उमेश कुमार वर्मा का कक्षा एक में नाम लिखाने के लिए आए थे। जिन्होंने बताया कि वह कई दिन से विद्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन बच्चे का नाम नहीं लिखा गया। विद्यालय में शिक्षामित्र निर्मला सिंह मौजूद मिलीं। जिन्होंने बताया कि प्रभारी प्रधान शिक्षक रमेश कुमार यादव दो दिन से अवकाश पर हैं। जबकि शिक्षामित्र संतराम वर्मा हस्ताक्षर कर विद्यालय से कहीं गए हैं।
विज्ञापन

विद्यालय में डेढ़ वर्ष पूर्व तैनात रहे प्रधानाध्यापक के निधन के बाद से यहां स्थाई शिक्षक की तैनाती नहीं हुई है। वहीं विद्यालय में तैनात अनुचर अवधेश कुमार आर्य को बीआरसी जमुनहा स संबद्ध कर दिया गया है। विद्यालय के कक्षा कक्ष में आवारा कुत्ते डेरा जमाए हुए थे। इतना ही नहीं बरामदे में बच्चे मध्याह्न भोजन कर रहे थे। जहां कुत्ता टहल रहा था। वहीं इस बारे में खंड शिक्षाधिकारी जमुनहा सुनीता वर्मा का कहना है कि इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed