फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Complete incomplete records in seven days

सात दिनों में पूरे करें अधूरे अभिलेख

Sat, 03 Oct 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Complete incomplete records in seven days
श्रावस्ती। सिरसिया थाने का एएसपी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कई खामियां देखने को मिली। कई अभिलेख भी अधूरे मिले। इस पर नाराजगी जताते हुए एएसपी ने उसे सात दिनों में पूरा करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही अनुसूचित जाति, जनजाति, महिला, बालिका व किशोर से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता बरतने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

सिरसिया थाने का अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने शुक्रवार की शाम औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, बैरक, मेस, कार्यालय सहित वहां की सफाई व्यवस्था की जांच की। जहां उन्हें कई कमियां देखने को मिली। जिन्हें दुरुस्त करने के लिए थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया। इसके बाद उन्होंने थाना कार्यालय में अभिलेखों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान एएसपी को सभी रजिस्टर अधूरे मिले। इस पर नाराजगी जताते हुए एएसपी ने प्रभारी निरीक्षक को सभी अभिलेखों को सात दिन में पूरा करने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने थाने पर तैनात सभी उप निरीक्षक, मुख्य आरक्षी व आरक्षियों के साथ बैठक की। इसमें एएसपी ने कहा कि थाने आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही उसका निराकरण किया जाए, जिससे फरियादी को न्याय मिल सके। वहीं अनुसूचित जाति, जनजाति, महिला, बालिका व किशोर तथा बच्चों से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता बरतते हुए तत्काल जांच कर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस दौरान एएसपी ने रात व पैदल गश्त बढ़ाने, बगैर मास्क टहलने वालों पर प्रभावी कार्रवाई करने तथा वाहनों की सघन जांच नियमित करने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed