{"_id":"6a9c6359ed91a8e3820d2164","slug":"complaints-received-regarding-an-illegal-meat-shop-and-a-land-dispute-shravasti-news-c-104-1-slko1011-122865-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: अवैध मांस की दुकान व भूमि विवाद की आई शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: अवैध मांस की दुकान व भूमि विवाद की आई शिकायतें
Sun, 06 Sep 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
भिनगा तहसील में समाधान दिवस के दौरान फरियाद सुनते एसपी व डीएम।
श्रावस्ती/तुलसीपुर। श्रावस्ती के जमुनहा तहसील में आयोजित समाधान दिवस पर कई महत्वपूर्ण शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और मांस की दुकान के संचालन का मामला प्रमुख रहा। साथ ही, भूमि की चौहद्दी बदलकर बैनामा कराने का आरोप भी लगाया गया।
गजोबरी निवासी विनय तिवारी ने टिकुइयांपुरवा निवासी मुनीर के खिलाफ शिकायत की। मुनीर ने सिंचाई विभाग की सरकारी जमीन पर कब्जा कर मांस की दुकान खोली है। वह खुले में मुर्गा व बकरा काटता है और अवशेष सड़क किनारे फेंकता है। यह दुकान माता दुर्गा मंदिर से 300 मीटर और राजकीय हाईस्कूल के पास है। खुले में मांस फेंकने से संक्रामक बीमारी फैलने और कुत्तों के जमावड़े का खतरा है। कुत्ते कई बार बच्चों को दौड़ाते भी हैं। एसडीएम रवि प्रताप सिंह ने शिकायत पर जांच के लिए टीम भेजी है। जमुनहा तहसील में कुल 25 शिकायतें आईं, जिनमें से एक का मौके पर निस्तारण हुआ। इकौना तहसील में सीडीओ मोहम्मद शाहिद की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 46 शिकायतें आईं, जिनमें चार का मौके पर निस्तारण किया गया।
तहसील भिनगा में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग और पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी की अध्यक्षता में समाधान दिवस हुआ। यहां 39 शिकायतें आईं, जिनमें से तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध और शुचितापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी एसडीएम को लंबित शिकायतों की समीक्षा करने को भी कहा। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को तय समय सीमा में पुलिस संबंधी शिकायतें निपटाने के निर्देश दिए। लापरवाही पर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन
भूमि विवाद का आरोप
जमुनहा तहसील क्षेत्र के चौंगोई गांव निवासी मालती देवी और शांति देवी ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि गाटा संख्या 433 पर 0.986 हेक्टेयर भूमि पर उनका पूर्वजों से कब्जा है। विपक्षी बशीर अली पर गलत चौहद्दी दर्शाकर सड़क के समीप की मूल्यवान भूमि अपनी बहन के नाम दान बैनामा करने का आरोप है। पीड़िताओं ने इस मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।