फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Complaints of complainants should be settled on time

फरियादियों की शिकायतें तय समय पर करें निस्तारित

Sat, 09 Jan 2021 10:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
Complaints of complainants should be settled on time
इकौना तहसील का निरीक्षण करते मंडलायुक्त - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। आयुक्त देवीपाटन मंडल गोंडा ने शुक्रवार को इकौना तहसील का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके द्वारा कई पटलों व पत्रावलियों का अवलोकन भी किया गया। साथ ही वहां मौजूद फरियादियों से मिल कर उनका हाल भी जाना। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को दुरुस्त करने व फरियादियों की शिकायतों का तय समय पर निस्तारण करने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

आयुक्त देवीपाटन मंडल गोंडा एसवीएस रंगाराव शुक्रवार इकौना तहसील पहुंचे। जहां उनहोंने तहसील का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान मंडलायुक्त ने नाजिर पटल का निरीक्षण किया। साथ ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बाबू लाल की सेवा पुस्तिका का अवलोकन किया। आईजीआरएस पर लंबित प्रार्थना पत्रों के निस्तारण का निर्देश दिया। खतौनी पटल के निरीक्षण के दौरान किसान केशव राम निवासी महादेइया ने खतौनी लेने आने की बात कही। इस रूम में फर्श की मरम्मत व बेहतर प्रकाश व्यवस्था के लिए निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों के लंबित पड़े वरासत पर भी आवश्यक कार्यवाही के लिए एसडीएम को निर्देश दिया। संग्रह अनुभाग के निरीक्षण के दौरान आरसी वसूली की भी जानकारी ली। तहसील में बने पुरुष एवं महिला प्रसाधन में और बेहतर सफाई तथा मरम्मत कराने का निर्देश दिया। एसडीएम न्यायालय पर विभिन्न पत्रावलियों का अवलोकन करने के साथ ही समय से वादों का निस्तारण करने को कहा। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि संपूर्ण समाधान दिवस व तहसील दिवस, थाना दिवस, जनता दर्शन एवं आइजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों को संबंधित अधिकारी गंभीरता से लें। साथ ही उसका समय से निस्तारण भी करें। जिससे फरियादियों को भागदौड़ न करनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने 25 जनवरी को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस की तैयारियों का जायजा लेते हुए उसे समय से पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडे, एसडीएम राजेश मिश्रा, तहसीलदार शिवध्यान पांडे, नायब तहसीलदार संजय सचान, क्षेत्राधिकारी महेंद्र पाल शर्मा, मंडलायुक्त के आशुलिपिक रक्षाराम वर्मा, प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेन्द्र पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed