फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   compition

प्रतियोगिता में सुमन, खुशबू व रितू चौधरी रही अव्वल

Thu, 26 Sep 2019 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
compition
श्रावस्ती। सामाजिक न्याय दिवस पर बुधवार को स्वर्गीय श्यामता प्रसाद चौधरी महिला महाविद्यालय खरगौरा बस्ती कटरा में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्य के नेतृत्व में ‘भारत में लैंगिक न्याय’ विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में सुमन पटेल, खुशबू वर्मा व रितू चौधरी अव्वल रही।
विज्ञापन

वाद विवाद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. शिम्मी तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान प्राचार्य ने कहा कि लैंगिक अन्याय किसी भी देश व समाज के लिए बदनुमा दाग है। इसे दूर करने में महिला शिक्षा की अहम भूमिका है।
विज्ञापन

प्रवक्ता सोमपाल सिंह ने कहा कि देश में ऐसे साहित्य की आवश्यकता है जिसमें नारियों की वीरगाथाओं का वर्णन हो ही, साथ ही उनकी महत्व का वर्णन किया गया हो। बीए तृतीय वर्ष की छात्रा रितू चौधरी ने कहा कि भारत में लैंगिक असमानता सदियों पुरानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं न कही नारी स्वयं दूसरी नारी के साथ असामान्य व्यवहार करती है। या फिर वह पुरुषों की मदद करती है। बीए प्रथम वर्ष की छात्रा स्वाती मिश्रा ने कहा कि लैंगिक भेदभाव अब नहीं रहा। लड़कियां हर क्षेत्र में उपलब्धियों की इबारत लिख रही हैं।
बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा सुमन पटेल ने कहा कि लैंगिक न्याय के बिना भारत कभी विकसित देशों की बराबरी नहीं कर सकता। स्त्री पुरुष मतभेद हमारे लिए घातक है। छात्रा मोहिनी ने कहा कि स्त्री पुरुष एक गाड़ी के दो पहियों के समान है। दोनों को बराबर का महत्व दिए बगैर समाज व परिवार आगे नहीं बढ़ सकती है।

प्रतियोगिता में सुमन पटेल प्रथम, खुशबू वर्मा द्वितीय व रितू चौधरी तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र जायसवाल ने किया। इस मौके पर प्रवक्ता प्रमोद कुमार वर्मा, अजय प्रकाश, प्रियंका जायसवाल, क्रांति, अनुराधा व नीलम मौर्या सहित सभी छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed