फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Communicable diseases can be controlled only through awareness

Shravasti News: जागरूकता से ही संचारी रोगों पर होगा नियंत्रण

Thu, 26 Jun 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 26 Jun 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Communicable diseases can be controlled only through awareness
संचारी रोग जागरूकता को लेकर नगर पालिका परिषद ​भिनगा में बैठक करते अ​धिकारी। 
श्रावस्ती। संचारी रोगों को फैलने से रोकने के लिए जन जागरूकता जरूरी है। प्रत्येक नगरवासी की जिम्मेदारी है कि वह नगर को संचारी रोग से मुक्त बनाने में सहयोग करें। अपने घर के आसपास न तो इधर-उधर कूड़ा फेंके और न ही जलजमाव होने दें। यह बातें नगर पालिका परिषद भिनगा के सभागार में आयोजित विशेष संचारी रोग नियंत्रण जागरूकता बैठक में ईओ डॉ. अनीता शुक्ला ने कहीं।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि बरसात का मौसम प्रारंभ होने वाला है। ऐसे में जलजमाव की समस्या हो सकती है। इसलिए अपने घर की छतों पर ऐसे सामान हटा दें जिनमें पानी जमा हो सकता है। क्योंकि इससे मच्छरों के पनपने का खतरा रहता है। मलेरिया निरीक्षक शालिनी त्रिपाठी ने कहा कि अपने घर व आसपास नियमित सफाई करें। सड़े, गले व कटे फलों का सेवन कदापि न करें। इस दौरान मौजूद सफाई नायकों, सफाईकर्मी सहित संचारी रोग से जुड़े कर्मचारियों को शिक्षिका हर्षिता श्रीवास्तव व दिलीप कुमार मिश्रा ने भी आवश्यक टिप्स देते हुए साइबर अपराध से बचने की जानकारी दी। इस मौके पर कई अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed