{"_id":"6af8a2e2e9fe0949db0947ba","slug":"the-colors-of-childhood-blossomed-on-the-playground-shravasti-news-c-104-1-slko1011-124458-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: खेल मैदान में खिले बचपन के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: खेल मैदान में खिले बचपन के रंग
Sat, 14 Nov 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
खेल प्रतियोगिता के दौरान रस्साकसी करते छात्र।
कटरा। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर शनिवार को जिलेभर में बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर इकौना स्थित कैंपस मार्टियस एकेडमी में गोष्ठी और वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। निदेशक संतोष कुमार पांडेय और प्राचार्य हरीश श्रीवास्तव ने नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। प्रबंधक संतोष कुमार पांडेय ने कहा कि नेहरू बच्चों से बेहद प्रेम करते थे, इसलिए उनकी जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई जाती है।
विद्यार्थियों ने विभिन्न मनोरंजक और शारीरिक प्रतियोगिताओं में उत्साह से प्रतिभाग किया। प्रधानाध्यापक हरीश श्रीवास्तव ने कहा कि खेलकूद से शारीरिक और मानसिक विकास के साथ टीम भावना व नेतृत्व क्षमता बढ़ती है। अंत में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान अनुपम पांडेय, प्रिया, शिवानी, सपना, अनिल, देशराज, अरविंद और सिराज मौजूद रहे।