{"_id":"64a05e91e7c167dbb9008e66","slug":"communicable-disease-control-campaign-started-awareness-vehicle-left-srawasti-news-c-104-1-slko1050-276-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, जागरूकता वाहन रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, जागरूकता वाहन रवाना
Sat, 01 Jul 2023 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 01 Jul 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
कचरा निस्तारण, मच्छरों से बचाव के लिए किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। जिले में शनिवार से संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत हुई। एक माह चलने वाले इस अभियान के दौरान 17 जुलाई से दस्तक अभियान भी चलाया जाएगा। इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जहां जमुनहा से जागरूकता वाहन रवाना हुआ। वहीं, इकौना में जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान डीएम ने मौजूद लोगों को संचारी रोग से बचाव करने व स्वच्छता अपनाने की शपथ दिलाई।
इस दौरान डीएम कृतिका शर्मा ने कहा कि गर्भवती महिलाओं तथा बच्चों में संचारी रोगों का खतरा अधिक होता है। ऐसे में सफाई अपना कर संचारी रोगों से बचा जा सकता है। बुखार होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर दिखाएं। झोलाछाप से बचें। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ ही नगर विकास, पंचायती राज, ग्राम विकास विभाग, पशुपालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, समाज कल्याण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग, उद्यान विभाग, सूचना विभाग आदि का सहयोग लिया जा रहा है। 17 से 31 जुलाई तक चलने वाले दस्तक अभियान में आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर सफाई, कचरा निस्तारण, जलभराव रोकने, मच्छरों से बचाव आदि के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही क्षय रोग के संभावित व्यक्ति का नाम, पता व मोबाइल नंबर के साथ ब्लाक मुख्यालय पर उपलब्ध कराएंंगी। इस दौरान एसपी प्राची सिंह, एसडीएम जमुनहा रोहित, तहसीलदार मोहम्मद अहमद फरीद खान, सीएमओ डा. एपी सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
निकाली गई जागरूकता रैली
कटरा। संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए सीएचसी इकौना से जागरूकता रैली निकाली गई। इसे श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डाॅ. आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में आशा व आंगनबाड़ी सहित स्वास्थ्य कर्मी कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस सीएचसी पहुंचे। इस दौरान अधीक्षक ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग संचारी रोग नियंत्रण गतिविधियों के लिए ब्लॉक तथा ग्राम स्तरों पर विभिन्न विभागों के बीच समन्वय के लिए नोडल विभाग का कार्य करेगा। इस दौरान डाॅ. अनिल त्रिपाठी, अब्दुल हन्नान, वसीम अहमद, जेपी गौतम, रवी त्रिपाठी, कुलदीप तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद