फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Communicable Disease Control and Dastak Campaign Launched

Shravasti News: संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान शुरू

Fri, 02 Oct 2026 01:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Communicable Disease Control and Dastak Campaign Launched
कलेक्ट्रेट में रैली को हरी झंडी दिखते जिला पंचायत अध्यक्ष व डीएम।
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट में बृहस्पतिवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा और डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। डीएम ने बताया कि एक से 31 अक्तूबर तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान और 12 से 31 अक्तूबर तक दस्तक अभियान चलेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि लोगों को स्वस्थ रखने के लिए सरकार विभिन्न अभियान और योजनाएं चला रही है। संचारी रोगों का खतरा गर्भवती महिलाओं और बच्चों में अधिक रहता है। इसलिए साफ-सफाई अपनाकर मां और बच्चों को रोगों से बचाएं।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि अभियान के दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता कार्यक्रम होंगे। स्वास्थ्य विभाग के साथ नगर विकास, पंचायतीराज, ग्राम विकास, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, समाज कल्याण, कृषि, सिंचाई, उद्यान और सूचना विभाग समन्वय से काम करेंगे। कलेक्ट्रेट से निकली रैली विभिन्न स्थानों पर पहुंची और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

बुखार को लेकर रहें सावधान : सीएमओ
सीएमओ डॉ. एके सिंह ने कहा कि कोई भी बुखार दिमागी बुखार हो सकता है। इससे बचाव के लिए घरों में जाली व मच्छरदानी का प्रयोग करें, मच्छररोधी उपाय अपनाएं और पानी जमा न होने दें। टंकी ढककर रखें, पूरी बांह के कपड़े पहनें, कूलर-गमले खाली कर सुखाएं और नालियों की नियमित सफाई करें। खुले में शौच न करें, कुपोषित बच्चों का विशेष ध्यान रखें और बच्चों को जेई के दोनों टीके जरूर लगवाएं। इस मौके पर डॉ. उदयनाथ, ईओ भिनगा डॉ. अनीता शुक्ला समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed