फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Committee formed to conduct online and offline classes

ऑनलाइन व ऑफलाइन क्लास संचालन के लिए बनी समिति

Thu, 06 Jan 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Committee formed to conduct online and offline classes
श्रावस्ती। जिले में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत कक्षाओं का ऑनलाइन व ऑफलाइन संचालन कराया जाएगा। जिसके सफल संचालन के लिए डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय संचालन एवं मार्गदर्शन समिति का गठन किया गया। जिसकी बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनांतर्गत गठित जिला स्तरीय संचालन व मार्ग दर्शन समिति की बैठक में जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने कहा कि कक्षाओं के ऑनलाइन और ऑफलाइन संचालन के लिए सभी व्यवस्था पूरी कर ली जाए। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को पुस्तकालय में इंटरनेट व विभिन्न पत्रिकाओं, पुस्तकों तथा प्रिंटर की सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए। प्रधानाचार्य आईटीआई ने बताया कि उनके संस्थान में दो कक्षाओं में पढ़ाने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने कहा कि डिजिटल क्लास रूम बनाए जाने की प्रक्रिया चल रही है। अभ्युदय योजना के छात्रों का परिचय पत्र भी बनवाया जा रहा है। ध्येय आईएएस कोचिंग के प्रतिनिधि ने ऑनलाइन प्रशिक्षण देने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस पर जिलाधिकारी द्वारा प्रस्ताव की समीक्षा करके आवश्यक कार्रवाई करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी व जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने विभिन्न अधिकारियों तथा अध्यापकों का रोस्टर जारी करने का निर्देश भी दिया। साथ ही चयनित लाभार्थियों से अपेक्षा की गई कि अति शीघ्र निर्धारित प्रारूप पर सूचना उपलब्ध करा दें।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी, प्राचार्य डायट कमलेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभुराम चैहान, निदेशक ध्येय आईएएस कोचिंग विजय प्रताप सिंह, जीजीआईसी की प्राचार्य भावना तेवतिया, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी निगम प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज जेपी पांडे, जिला समाज कल्याण अधिकारी राकेश रमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed