{"_id":"6a99b854ac04ae7ab2012dbf","slug":"collision-between-bike-and-bicycle-one-dead-shravasti-news-c-104-1-slko1011-122836-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: बाइक-साइकिल में टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: बाइक-साइकिल में टक्कर, एक की मौत
Thu, 03 Sep 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इकौना। धनुही-इकौना मार्ग पर बुधवार देर शाम एक सड़क हादसा हुआ। बनकटवा के पास बाइक और साइकिल की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
मृतक की पहचान इकौना थाना क्षेत्र के बनकटा निवासी मंसाराम (45) के रूप में हुई है। वह बुधवार देर शाम नहर से काम खत्म कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के पास इकौना की ओर से जा रहे भलुहिया दसौंधी के रिहारनपुरवा निवासी रमेश गौतम ने अपनी बाइक से उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में मंसाराम और रमेश गौतम दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। मंसाराम की गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया। वहीं, बेहतर इलाज के लिए रमेश को जिला अस्पताल भिनगा भेजा गया। इलाज के दौरान देर रात मंसाराम की हालत बिगड़ गई। चिकित्सकों ने उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया था। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मंसाराम की मौत की सूचना से उनके परिजनों में चीख-पुकार मच गई।