{"_id":"61686ed22f9fb06cd8584152","slug":"cm-may-come-on-17th-preparations-start-srawasti-news-lko600119620","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 को आ सकते हैं सीएम, तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 को आ सकते हैं सीएम, तैयारियां शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा चार अक्तूबर को प्रस्तावित था। तैयारी के बाद अचानक दौरा निरस्त हो गया। इसके बावजूद भिनगा स्टेडियम में लगा टेंट नहीं हटाया गया। संभावना जताई गई है कि आठ अक्टूबर को पुन: मुख्यमंत्री का संभावित दौरा हो सकता है। लेकिन यह तिथि भी घोषित नहीं हुई। इसके बाद एक बार फिर 17 अक्तूबर को मुख्यमंत्री का संभावित दौरा बताया जा रहा है। इस तिथि को लेकर पार्टी व प्रशासन तैयारी कर रहा है। मुख्यमंत्री के इस दौरे में 87 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास होना है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा जिले में चार अक्तूबर को होना था। इस दौरान उनके द्वारा 22483.58 करोड़ की करीब 32 परियोजनाओं का शिलान्यास करना था। जबकि 16561.13 करोड़ के 55 योजनाओं का लोकार्पण किया जाना था। इस मौके पर 20 लाभार्थियों को जिसमें आवास, शौचालय, ओडीओपी, कृषि अन्नप्रासन के लोग शामिल थे। उन्हें सम्मानित किया जाना था। लेकिन अचानक यह दौरा स्थगित कर दिया गया। जिसके चलते करीब डेढ़ करोड़ की लागत से तैयार किया गया टेंट मंच के साथ करीब 1200 की संख्या में सुरक्षा के लिए बुलाए गए पुलिसकर्मी व विभागों की ओर से की गई तैयारियों पर किया गया खर्च बेकार हो गया।
इसी के बाद यह संकेत मिले कि निरस्त दौरा आठ अक्तूबर को पुन: हो सकता है। इसीलिए दो अक्तूबर से ही तैयार किए जा रहे पंडाल को जस का तस रखा गया। लेकिन इस तिथि पर भी मुख्यमंत्री को कार्यक्रम नहीं लग पाया। जिसके चलते मुख्यमंत्री के लिए लगाया गया पंडाल जस का तस खड़ा है। एक बार फिर मुख्यमंत्री का संभावित दौरा 17 अक्तूबर को बताया जा रहा है। इसके लिए पार्टी स्तर पर तैयारी शुरू हो गई है। पार्टी में बैठकें हो रही हैं। भीड़ लाने के लिए तैयारी चल रही है। सभी को मंच से लेकर गलियारे तक की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।
विज्ञापन
वहीं प्रशासन भी हरकत में आया है। टेंट लगा होने के बावजूद उसमें कमियों को देखा जा रहा है। ताकि मुख्यमंत्री का दौरा लगे तो कोई खामी न रह जाए। इस बार यह उम्मीद जताई जा रही है कि भावी चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री का दौरा अमल रूप में लग सकता है। यदि यह दौरा हुआ तो कई योजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण हो सकेंगे। उम्मीद है कि इस दौरो में कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं हो। इससे जिले को कुछ विकास की राह मिल सके।