श्रावस्ती। जमुनहा तहसील में कर्मचारियों के रहने व बैठने के लिए नवनिर्मित आवासीय व अनावासीय भवनों का लोकार्पण गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया। इस दौरान एनआईसी सभागार में डीएम टीके शिबु, श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे, अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडे व कार्यदायी संस्था यूपीआरएनएसएस के अधिकारी मौजूद रहे।
जमुनहा तहसील में कर्मचारियों के रहने व बैठने के लिए आवासीय व अनावासीय भवन का निर्माण कार्य बीते दिनों पूरा हुआ था। सीएम ने प्रदेश के तेरह जिलों में निर्मित राजस्व विभाग के आवासीय व अनावासीय भवनों के साथ ही तहसील के नव निर्मित भवनों का लोकार्पण कर उम्मीद जतायी कि इससे जनसमुदाय से जुड़े काम काज में और तेजी आएगी। संवाद