फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Cloudy rain, Paddy gets Sanjeevani

झूम कर बरसे मेघ, धान को मिली संजीवनी

Wed, 26 Aug 2020 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Cloudy rain, Paddy gets Sanjeevani
श्रावस्ती। विगत एक पखवारे से बरसात की आस देख रहे किसानों की बुधवार शाम मनचाही मुराद पूरी हो गई। तेज हवाओं के साथ हुई बरसात ने जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाया। वहीं खेत खलिहान भी पानी से सरोबोर हो गए। जिसे देख किसानों के चेहरे खिल उठे। अपेक्षित बरसात के बाद सूख रही धान की फसलों को मानो संजीवनी मिल गई।
विज्ञापन

जिले में बरसात न होने के कारण जहां खेतों में लगी धान व अन्य फसलें नमी के अभाव में सूख रही थी। वहीं निकलने वाली धूप के कारण लोगों को भीषण उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ रहा था। बुधवार दोपहर बाद तक खिली चटकीली धूप के बीच हवाएं न चलने के कारण लोगों को भीषण उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ा। इस बीच शाम करीब तीन बजे आसमान पर घने काले बादल छा गए।
विज्ञापन

इसके चलते कुछ पल के लिए मानो अंधेरा छा गया। ऐसे में वाहन चालकों को लाइटें जलानी पड़ी। इसी बीच चली तेज धूल भरी पछुआ हवाओं के साथ शुरू हुई बरसात करीब आधे घंटे तक जारी रही। झूमकर हुई इस बरसात के कारण खेत पूरी तरह से जलमग्र हो गए हैं। जिन्हें देख किसान प्रफुल्लित नजर आए। तेज बरसात के कारण भिनगा नगर के प्रमुख मार्गों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नेपाल के पहाड़ों पर होने वाली बरसात के कारण सिरसिया क्षेत्र में बहने वाला भैंसाही नाला, सूरज कुंडा, हथिया कुंडा सहित अन्य पहाड़ी नाले भी उफान पर आ गए। शाम को हुई इस बरसात के बाद असिंचित सिरसिया क्षेत्र में सूख रही धान की फसल को मानो संजीवनी मिल गई। क्षेत्र के किसानों का मानना है कि इस समय धान गलेथा पर है। इस बरसात के बाद धान के निकलने में सहूलियत मिलेगी। जिससे पैदावार बेहतर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed