फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Cloud cover in the city and drizzle in the villages

नगर में बरसे मेघ तो गांवों में हुई बूंदाबांदी

Thu, 23 Jul 2020 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Cloud cover in the city and drizzle in the villages
श्रावस्ती। जिले में गुरुवार सुबह चटक धूप निकली। इसके साथ ही चलने वाली पूर्वोत्तर हवाओं के कारण उमस काफी बढ़ गई। इससे राहत के लिए लोग आसमान की ओर निहार रहे थे। इस दौरान दोपहर के करीब अचानक आसमान पर घने काले बादल छा गए। इसके साथ ही अचानक चली पछुआ हवा ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिला दी। इस दौरान भिनगा नगर सहित उसके आसपास झमाझम बरसात हुई।
विज्ञापन

वहीं लक्ष्मनपुर व सिरसिया क्षेत्र में सावन की रिमझिम फुहारें पड़ी। जबकि जिले के अन्य हिस्सों में कुछ देर तक बूंदाबांदी के बाद मौसम पूरी तरह से सामान्य हो गया। इसके बाद खिली चटकीली धूप ने एक बार फिर लोगों को उमस भरी गर्मी का अहसास दिलाया। जिले में गुरुवार को हुई बरसात के कारण भिनगा नगर में कई जगह कीचड़ व जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन

तराई में सावन के मेघ मेहरबान हैं। ऐसे में कहीं झमाझम तो कहीं रिमझिम बरसात हो रही है। इससे किसान प्रफुल्लित नजर आ रहे हैं। वहीं इस बरसात में जिले में सफाई व्यवस्था की पोल भी खोल दिया है। चाहे विनियमित क्षेत्र हो या फिर जिला मुख्यालय अथवा तहसील व ब्लाक मुख्यालय एवं गांव हों। सभी जगह बदहाली देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य व संपर्क मार्गों पर कहीं कीचड़ तो कहीं जल भराव की समस्या उत्पन्न है। जिससे बीच से होकर लोग आने जाने को विवश हैं। ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी जिम्मेदार अधिकारियों को नहीं है। स्थानीय निवासियों की लगातार शिकायत के बाद भी लोगों को समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। वहीं बरसात से क्षतिग्रस्त हुए मार्ग व उनकी पटरियों की मरम्मत न होने के कारण दुर्घटना की संभावनाएं भी बढ़ी है। इसके बावजूद अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे जिले में जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विनियमित क्षेत्र की बदहाली बढ़ा रही परेशानी
कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती सहित उससे सटे कटरा बाजार को विनियमित क्षेत्र होने का गौरव प्राप्त है। जिसका कायाकल्प करने के लिए सरकार प्रति वर्ष करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। इसके बावजूद क्षेत्र की बदहाली दूर होने का नाम नहीं ले रही है। ऐसा ही कटरा में लोक निर्माण विभाग की मुख्य सड़क का भी हाल है। जिस पर बड़े बड़े गड्ढे बने हुए हैं। कटरा चौराहे से लेकर महावीर बाबा के स्थान तक मार्ग की दशा काफी खराब है। जहां कीचड़ व जलभराव की समस्या उत्पन्न है।

ऐसे में स्थानीय निवासियों सहित तपोस्थली आने वाले विदेशियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से निजात के लिए कटरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष सिद्धनाथ जायसवाल ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप कर मार्ग मरम्मत कराने की मांग किया है। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं शिक्षक राजेश कुमार यादव ने मार्ग की दोनों पटरियों पर नाले का निर्माण कराने की मांग किया है। जिससे स्थानीय निवासियों सहित पर्यटकों को आवागमन की समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed