फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Chilled lowlands due to icy wind, no relief from cold even in the sun

बर्फीली हवा से ठिठुरी तराई, धूप में भी ठंड से राहत नहीं

Sat, 29 Jan 2022 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Chilled lowlands due to icy wind, no relief from cold even in the sun
श्रावस्ती। तराई में मौसम का मिजाज ठंडा बना हुआ है। नेपाल के पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। इस बीच शनिवार को निकलने वाली धूप भी लोगों को कंपकंपाती ठंड से कोई खास राहत नहीं दिला पाई। ऐसे में लोगों को धूप में भी खुद को गर्म कपड़े में समेटे देखा जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में मौसम का पारा लगातार लुढ़क रहा है। शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा। इस बीच लगातार चल रही पश्चिमोत्तर बर्फीली हवा के कारण सुबह, शाम व रात में गलन काफी बढ़ गई है। ठिठुरन का यह आलम है कि लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। शनिवार को दिन में खिली धूप भी बर्फीली हवा के कारण लोगों को ठंड से कोई खास राहत नहीं दिला सकी। नगरीय क्षेत्र में जहां लोग धूप में भी खुद को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए।
विज्ञापन

वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में लोग धूप में भी अलाव तापते दिखे। इसका असर सरकारी कार्यालयों के काम काज पर भी पड़ रहा है। कंपकंपाती ठंड के कारण कर्मचारी बार-बार काम छोड़ कर ठंड से बचने के लिए अपने कार्यालयों से बाहर चहलकदमी करते नजर आए। इतना ही नहीं इसका असर मवेशियों पर भी पड़ रहा है। जो कंपकंपाती ठंड से बचने के लिए सार्वजनिक भवनों में अपना बसेरा जमा रहे हैं। ऐसा ही कुछ गोपालपुरवा व सभावपुरवा में देखने को मिला। जहां ठंड से बेहाल गोवंश ग्राम सचिवालय व विद्यालय की दीवार के सहारे ठंड से बचने का प्रयास करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed