फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Children arrived with ration from quota to cook MDM

Shravasti News: एमडीएम पकाने के लिए कोटे से राशन लेकर पहुंचे बच्चे

Tue, 28 Feb 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 28 Feb 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Children arrived with ration from quota to cook MDM
गिलौला (श्रावस्ती)। परिषदीय विद्यालयों के छात्रों को पढ़ाई करने के साथ मिड डे मील के लिए राशन की भी व्यवस्था करनी पड़ रही है। रसोइयों को भी इसे बनाने के लिए गैस सिलेंडर सिर पर लाद कर लाना पड़ा। यह नजारा गिलौला के संविलियन विद्यालय कोट मुबारकपुर में देखने को मिला। जहां छात्र कोटे की दुकान से खाद्यान्न लाते दिखे। परिषदीय विद्यालयों की व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। संविलियन विद्यालय कोट मुबारकपुर में रसोई गैस सिलेंडर खत्म हो जाने पर महिला रसोइया राधा देवी को पड़ोसी गांव राजापुर स्थित गैस एजेंसी से सिर पर सिलेंडर लाद कर लाना पड़ा। यही नहीं बच्चों को कोटे की दुकान से खाद्यान्न लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। बच्चे साइकिल पर उसे लाद कर विद्यालय पहुंचे। तब जाकर मिड डे मील बना और बच्चों के बीच वितरित किया गया। ग्राम प्रधान रामदीन का कहना है कि उनके द्वारा विद्यालय में भोजन बनाने की जिम्मेदारी नहीं ली गई है। मध्यान्ह भोजन की जिम्मेदारी विद्यालय के प्रधान शिक्षिका का है। खंड शिक्षा अधिकारी राजीव ओझा का कहना है कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed