{"_id":"65049978813eb314790c7894","slug":"chief-minister-child-service-scheme-a-boon-for-eligible-children-srawasti-news-c-104-1-slko1050-1314-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना पात्र बच्चों के लिए वरदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना पात्र बच्चों के लिए वरदान
Fri, 15 Sep 2023 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 15 Sep 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष ने की समीक्षा
श्रावस्ती। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष शुक्रवार भिनगा पहुंचे। जिन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में बाल सेवा योजना की समीक्षा की। कोविड काल में जिन बच्चों के पिता की मृत्यु हो गई थी, उनका हाल भी जाना। उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के डाॅ. देवेंद्र शर्मा शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय आवासीय बालिका विद्यालय पहुंचे। उन्होंने बच्चियों से विद्यालय की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बच्चियों संग भोजन किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में बाल श्रम, बाल विवाह पर अंकुश लगाने तथा बच्चों एवं महिलाओं से संबंधित योजनाओं की समीक्षा किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के रसोइया, आशा एवं आंगनबाड़ी की विधवा कार्यकर्ताओं की पात्रता जांच करवा कर विधवा पेंशन से लाभान्वित करवाया जाए। गांव के चौकीदारों को भी वृद्धावस्था पेंशन दिलाने का निर्देश दिया। कहा, बच्चों व महिलाओं से संबंधित सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए उसका समय से निस्तारण किया जाए। उन्होंने बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड के लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण करने को कहा। इस दौरान एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा, एएसपी प्रवीण कुमार यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह, बीएसए अमित सिंह, डीपीओ पीके दास, डीडीओ रामसमुझ व सीएमएस डाॅ. रामगोपाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।